परिवार संग दीपावली के रंग में रंगे मुख्यमंत्री धामी, आवास पर की पूजा-अर्चना और आतिशबाजी; प्रदेश की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना..

धर्मपत्नी गीता धामी और दोनों पुत्रों के साथ मनाया रोशनी का पर्व, बोले- दीपावली प्रेम, सद्भाव, एकता और सकारात्मकता का संदेश देने वाला त्योहार..

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली का पावन पर्व अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी गीता धामी और दोनों पुत्र भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, दीप प्रज्ज्वलित किए और आतिशबाजी कर दीपावली की खुशियां साझा कीं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: तिमली-धर्मावला के जंगल में डकैतों और दून पुलिस के बीच मुठभेड़..मुजफ्फरनगर बदमाश बबलू बादशाह को लगी गोली,02 अन्य बदमाश गिरफ्तार…खुशहाल पुर डकैती कांड में पुलिस की धरपकड़ तेज़…एसएसपी देहरादून कार्रवाई में रहे मौजूद…

मुख्यमंत्री आवास दीपों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता नजर आया। मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ इस खास पल को साझा करते हुए प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की…इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दीपावली केवल दीपों और रोशनी का त्योहार नहीं है, बल्कि यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारिवारिक मूल्यों, आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें जीवन में सकारात्मकता, सेवा, सहयोग और मानवता के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस जवान पर जानलेवा हमले मामलें में फ़रार तीन आरोपियों को मिली जमानत.. धारा 307 में है मुकदमा दर्ज..

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि प्रकाश का यह महापर्व हर परिवार के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड निरंतर विकास और उन्नति के नए आयाम स्थापित करे तथा राज्य का प्रत्येक नागरिक सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर आगे बढ़े।

यह भी पढ़ें 👉  नटवरलाल: नकली गोल्ड से लोन लेने वाले उत्तर प्रदेश के 02 शातिर नटवरलाल आए दून पुलिस की गिरफ्त में…ICICI Bank में नकली गोल्ड ज्वेलरी दिखाकर लोन लेने का किया प्रयास..पूर्व में इसी तरह बैंकों से लाखों रुपये का लोन लिया..

मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से दीपावली को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी संवेदनशील रहने की अपील की।

परिवार के साथ दीपावली मनाते मुख्यमंत्री की तस्वीरें भी सामने आईं, जिनमें धामी परिवार पारंपरिक अंदाज में पूजा-अर्चना और आतिशबाजी के साथ रोशनी के पर्व की खुशियां साझा करता नजर आया।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें