बड़ी खबर: तिमली-धर्मावला के जंगल में डकैतों और दून पुलिस के बीच मुठभेड़..मुजफ्फरनगर बदमाश बबलू बादशाह को लगी गोली,02 अन्य बदमाश गिरफ्तार…खुशहाल पुर डकैती कांड में पुलिस की धरपकड़ तेज़…एसएसपी देहरादून कार्रवाई में रहे मौजूद…

देहरादून:तिमली धर्मावाला के जंगलों में आज तडक़े यूपी के कुख्यात बदमाशों और दून पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई..पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुजफ्फरनगर के कुख्यात बदमाश बबलू बादशाह पुत्र नईम को पैर गोली लगी,जिसे दबोचने के बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं.वही धरपकड़ की इस कार्रवाई में पुलिस टीम द्वारा एक अन्य बदमाश रमजानी को गिरफ्तार किया हैं..

पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाशों द्वारा बीते 05 जून 2024 की रात सहसपुर के खुशहालपुर इलाकें में फुरकान नाम के व्यक्ति के घर धावाबोल बंदूक की नोक पर घरवालों को बंधक बनाकर बड़ी डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था. इस वारदात के बाद से पुलिस की अलग-अलग टीमें घटना कारित करने वाले बदमाशों की धरपकड़ में जुटी थी.इसी बीच पुलिस को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि खुशहालपुर डकैती में शामिल बदमाश एक बार फिर यूटिलिटी वाहन सवार होकर पुनः किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए वापस देहरादून आ रहे हैं. इसी जानकारी के आधार पर आज तड़के तिमली क्षेत्र के अंतर्गत दर्रारेट बैरियर के पास चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा रोके जाने पर बदमाश अपनी यूटिलिटी वाहन से बैरियर तोड़ धर्मावाला की तरफ फ़रार हो गए..इसके बाद पुलिस द्वारा पीछा करने पर तिमली से धर्मावाला के बीच जंगल में बदमाशों का वाहन पेड़ से टकराकर हो गया था दुर्घटनाग्रस्त..इसी दौरान यूटिलिटी चालक बदमाश रमजानी पुत्र इशराक निवासी गंदेवाड़ा  सहारनपुर उत्तर प्रदेश को पुलिस द्वारा मौके से गिरफ्तार किया गया.जबकि वाहन में सवार दूसरा बदमाश बबलू बादशाह पुत्र नईम निवासी किदवई नगर, मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर जंगल की ओर भागने लगा.लेकिन जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बबलू बदमाश के पैर पर लगी. घायल बदमाश बबलू को दबोचकर पुलिस टीम द्वारा उपचार के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं.पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से मौके पर एक 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस  बरामद हुए हैं..एसएसपी देहरादून द्वारा विकासनगर चिकित्सालय में जाकर घायल बदमाश के बारे में जानकारी ली गई.. वही इसी बीच पुलिस टीम द्वारा डकैती में शामिल एक अन्य अभियुक्त असलम फरीद पुत्र लतीफ निवासी कैलाशपुर सहारनपुर को भी गिरफ्तार कर लिया है.एसएसपी अजय सिंह द्वारा पुलिस टीमों को अन्य बदमाशों की धरपकड़ तेज़ करने के कड़े निर्देश दिए गए है..

यह भी पढ़ें 👉  भ्रामक खबर का देहरादून पुलिस और ED ने किया खंडन…ईनामी-बिल्डर दीपक मित्तल के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस के तहत गिरफ्तारी कही भी संभव !..

अभियुक्त बादशाह से पुलिस को मिली अन्य बदमाशों के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी..

पुलिस के अनुसार घायल अभियुक्त बबलू बादशाह ने पूछताछ में इस बात को स्वीकार कि बीते 5 जून 2024 की रात उसके अलावा 04 अन्य साथियों द्वारा सहसपुर के खुशहालपुर स्थित फुरकान के घर धावाबोल हथियार के बल पर घरवालों को बंधक बनाकर सोना चांदी और नगदी के लूट की गई थी.. पुलिस अभियुक्त बादशाह से पूछताछ से मिली महत्वपूर्ण जानकारीयों के आधार पर अन्य बदमाशों की तलाश कर धरपकड़ में जुटी हैं..

यह भी पढ़ें 👉  Good Work: उत्तराखण्ड पुलिस के “ऑपरेशन स्माइल” से लौटी 2509 परिवारों की मुस्कान..परिजनों ने की दिल से सराहना…DGP बोले-ऑपरेशन स्माइल केवल खोज न होकर मानवीय संवेदना एवं समर्पण का प्रतीक..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें