
देहरादून: मॉनसून सीजन की भारी बारिश लगातार जनजीवन के लिए आफ़त बनी हुई हैं. ताज़ा घटनाक्रम सोमवार देर भारी बारिश के चलते प्रेमनगर क्षेत्र के अंतर्गत कंडोली- बिधोली पुल के पास बरसाती रपटे में 02 गाड़िया पानी के तेज बहाव में बह गयी..इस दुर्घटना में राजस्थान ( श्री गंगानगर) निवासी एक MBBS छात्रा (19वर्ष), और जयपुर निवासी एक छात्र (21वर्ष)की मौत हो गई. हादसें की सूचना मिलते ही दोनों गाड़ियों में सवार तीन अन्य युवक -युवतियों समय रहते दून पुलिस,SDRF,NDRF और फायर सर्विस टीम द्वारा सकुशल रेस्क्यू किया गया। वही रेस्क्यू टीम द्वारा सर्चिंग कर दोनों शवों को भी बरामद किया गया हैं. इस हादसें में जान गवांने वाला 21 वर्षीय अक्षय,जयपुर निवासी था,और प्रेम नगर क्षेत्र के निजी शिक्षण संस्थान का छात्र था.जबकि 19 वर्षीय कनन सचदेवा (मृतक) युवती यूनिवर्सिटी श्री गंगानगर ( राजस्थान) में MBBS की छात्रा थी..


प्रेम नगर पुलिस के अनुसार इस घटना के संबंध में जानकारी करने पर वाहन सवार अन्य व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि रात्रि में बिधोली-कंडोली पुल के पास रपटे के तेज बहाव का अंदाजा ना हो पाने के कारण उनके वाहन रपटे के तेज बहाव में बह गए ..स्कॉर्पियो एन में सवार दोनों युवक प्रेम नगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान के छात्र हैं.जबकि क्रेटा वाहन में सवार युवक व युवतियां, उनमे से एक युवती का प्रेम नगर में निजी शिक्षण संस्थान में दाखिला होने पर उसे छोड़ने राजस्थान से देहरादून आए थे.मृतक युवती कनन सचदेवा यूनिवर्सिटी गंगानगर में MBBS की छात्रा थी।
देहरादून पुलिस के अनुसार 31 अगस्त 2026 और 01 सितंबर 2026 की रात्रि में कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली प्रेमनगर को सूचना प्राप्त हुई कि कंडोली- बिधोली पुल के पास बरसाती रपटे में 02 गाड़िया पानी के तेज बहाव में बह गयी है,जिनके अन्दर कुछ लोग बैठे हुए है। इस सूचना पर कोतवाली प्रेमनगर से पुलिस टीम मय आपदा उपकरणों के तत्काल आवश्यक कार्रवाई हेतु मौके पर पहुँची,और आपदा राहत टीम (NDRF व फायर सर्विस टीम) को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचाने हेतु अवगत कराया गया. मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ सहित फायर सर्विस की संयुक्त टीम द्वारा रेस्कयू अभियान चलाते हुए नदी के बीच बह रहे वाहन स्कॉर्पियो n – HR 08 AG 8743 में सवार 02 युवकों में से एक युवक संभव निवासी हरियाणा उम्र 22 वर्ष को वाहन से सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया. जबकि उसके साथी अक्षय निवासी जयपुर राजस्थान उम्र 21 वर्ष की घटना में मृत्यु हो गयी, जिसके शव को पुलिस द्वारा वाहन से बरामद किया गया.
भारी बारिश वाले तेज बहाव के इस रपटे में बहने वाले दूसरे वाहन क्रेटा सँख्या RJ13 CE- 5641 में 01 युवक तथा 02 युवतियां सवार थी,जिनमे से पुलिस टीम द्वारा वाहन सवार 02 व्यक्तियों अंश बवेजा पुत्र गुलशन कुमार निवासी श्री गंगानगर राजस्थान उम्र 22 वर्ष और सहज प्रीति कौर उम्र 18 वर्ष, BbA llb को सकुशल रेस्क्यू किया गया. जबकि वाहन सवार एक अन्य युवती कनन सचदेवा पुत्री विकास सचदेवा निवासी पीली बंगा हमुनगड गांगा नगर राजस्थान उम्र 19 वर्ष, के शव को रेस्क्यू के दौरान नदी से बरामद किया गया। पुलिस द्वारा दोनों मृतकों के शवों को अग्रिम कार्रवाई हेतु कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया है, साथ ही घटना के संबंध में मृतकों की परिजनों को सूचना दे दी गई है..घटना के संबंध में जानकारी करने पर वाहन सवार अन्य व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि रात्रि में बिधोली-कंडोली पुल के पास रपटे के तेज बहाव का अंदाजा ना हो पाने के कारण उनके वाहन रपटे के तेज बहाव में बह गए थे, स्कॉर्पियो एन में सवार दोनों युवक प्रेम नगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान के छात्र हैं,और क्रेटा वहां में सवार युवक व युवतियां, उनमे से एक युवती का प्रेम नगर में निजी शिक्षण संस्थान में दाखिला होने पर उसे छोड़ने राजस्थान से देहरादून आए थे। मृतक युवती कनन सचदेवा (19 वर्ष),जो यूनिवर्सिटी श्री गंगानगर में MBBS की छात्रा थी।









