
प्रसार भारती अध्यक्ष के साथ लोककला, साहित्य, संगीत और सांस्कृतिक विरासत के प्रचार-प्रसार पर हुई चर्चा
देहरादून:प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार, कवि और लेखक प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, कला, साहित्य, संगीत और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, लोकगीत, लोककला और पारंपरिक विरासत राज्य की अमूल्य धरोहर हैं। राज्य सरकार इनके संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री ने साहित्य, गीत लेखन, सिनेमा और रचनात्मक जगत में प्रसून जोशी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि कला और साहित्य समाज की संवेदनाओं एवं सांस्कृतिक मूल्यों को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम हैं। इनके जरिए देश की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सकता है।
इस बैठक में उत्तराखंड की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान, लोक परंपराओं और स्थानीय रचनात्मक प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक मंच उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। साथ ही संचार एवं प्रसारण के विभिन्न माध्यमों के जरिए प्रदेश की लोककला और सांस्कृतिक विरासत को देशभर में पहचान दिलाने पर जोर दिया गया।
बहराल उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए प्रसार भारती के माध्यम से नए अवसर तलाशने पर मंथन।











