काशीपुर और रुद्रपुर ने स्वच्छता में बढ़ाया उत्तराखंड का मान, सीएम धामी ने दी बधाई..

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में काशीपुर को प्रदेश और रुद्रपुर को हिमालयी राज्यों में मिला प्रथम स्थान, मुख्यमंत्री बोले- अन्य निकाय भी लें प्रेरणा..

देहरादून: स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तराखंड ने एक बार फिर अपनी उपलब्धि से प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में काशीपुर को प्रदेश में और रुद्रपुर को हिमालयी राज्यों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों नगर निकायों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में काशीपुर के महापौर दीपक बाली और रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट कर इस उपलब्धि की जानकारी दी। इस दौरान शहरी विकास विभाग के निदेशक विनोद गोस्वामी, काशीपुर के नगर आयुक्त रवीन्द्र बिष्ट, रुद्रपुर की नगर आयुक्त शिप्रा जोशी और स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के राज्य मिशन प्रबंधक मनोज पांडे भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: बिल्डर बाबा साहनी आत्महत्या प्रकरण में गुप्ता बंधुओ की जमानत ख़ारिज…

उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत दोनों शहरों को उनकी उल्लेखनीय स्वच्छता व्यवस्था और बेहतर प्रबंधन के लिए सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  NEET-2026 परीक्षा सुरक्षा..सुरक्षित, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित संचालन के लिए राज्य स्तरीय NTA परीक्षा कंट्रोल रूम से सतत निगरानी..

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि काशीपुर और रुद्रपुर की यह उपलब्धि पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है। यह जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वच्छता कर्मियों और आम नागरिकों की सामूहिक प्रतिबद्धता एवं निरंतर प्रयासों का परिणाम है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत मिशन ने देश में स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप दिया है। राज्य सरकार भी स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर शहरों के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी और जीवनशैली का हिस्सा बनाना आवश्यक है। इसके लिए प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन, कूड़े का वैज्ञानिक निस्तारण, आधुनिक स्वच्छता सुविधाओं का विकास और सार्वजनिक स्थलों की नियमित साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना होगा।उन्होंने प्रदेश के अन्य नगर निकायों से भी काशीपुर और रुद्रपुर की कार्यप्रणाली से प्रेरणा लेकर स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों, नवाचार और जनभागीदारी से उत्तराखंड के शहर स्वच्छता एवं सतत शहरी विकास के क्षेत्र में देश के लिए आदर्श बनेंगे..

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात गैंग का अपराधी,हत्या लूट डकैती जैसे 15 संगीन मुकदमें..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें