
डीएलसी जमा करने में आ रही परेशानी तो न हों परेशान, देहरादून साइबर कोषागार ने खोला समाधान का रास्ता.
देहरादून:पेंशनरों को डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र (DLC) जमा करने में आ रही तकनीकी दिक्कतों और पेंशन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने के लिए साइबर कोषागार, देहरादून ने विशेष अभियान शुरू किया है। राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवित प्रमाण (डीएलसी) अभियान-5 के तहत यह अभियान 30 नवंबर 2026 तक संचालित किया जाएगा।
मुख्य कोषाधिकारी बी.एन. पाण्डेय ने साइबर कोषागार, देहरादून से पेंशन प्राप्त करने वाले सभी पेंशनरों से अभियान का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जिन पेंशनरों को डीएलसी जमा करने में तकनीकी परेशानी हो रही है या पेंशन से जुड़ी कोई अन्य समस्या है, वे किसी भी कार्यदिवस में साइबर कोषागार पहुंचकर समाधान करा सकते हैं।
यहां पहुंचकर करा सकते हैं समस्या का समाधान
पेंशनर साइबर कोषागार, 23 लक्ष्मी रोड, डालनवाला, देहरादून में उपस्थित होकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
साथ लाने होंगे ये दस्तावेज:
- जीआरडी नंबर
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- स्मार्टफोन
शिकायत निवारण अधिकारी से करें संपर्क
नामित शिकायत निवारण अधिकारी एवं उपकोषाधिकारी परमीत सिंह से इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
- 7500370037
- 7590900090
कोषाधिकारी ने पेंशनरों से अपील की है कि वे 30 नवंबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान का लाभ उठाकर डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र और पेंशन से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें..












