हत्या:पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी रूप!.बेटे ने पिता पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार,अस्पताल में तोड़ा दम; आरोपी बेटा नितिन राणा पुलिस हिरासत में..

पुलिस मामलें की जांच में जुटी…

देहरादून: राजधानी देहरादून में पारिवारिक विवाद के चलते एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। राजपुर थाना क्षेत्र के सहस्रधारा रोड स्थित चलांग कुल्हन में एक बेटे ने कथित तौर पर अपने ही पिता पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार 9 नवंबर को कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से थाना राजपुर पुलिस को सूचना मिली कि चलांग कुल्हन निवासी एक व्यक्ति ने अपने पिता को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल मदन राणा को 108 एंबुलेंस की मदद से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत गढ़वाल रेंज के अंतर्गत 24 इंस्पेक्टरों के जनपद परिवर्तित कर  तबादले…

पारिवारिक विवाद के बाद पिता पर चाकू से हमला

प्रारंभिक जांच और आसपास के लोगों से पूछताछ में सामने आया कि 35 वर्षीय नितिन राणा का किसी बात को लेकर अपने पिता मदन राणा से पारिवारिक विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी विवाद के दौरान नितिन ने अपने पिता पर चाकू से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान मदन राणा ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग: यूपी के बदमाशों के साथ देहरादून और हरिद्वार पुलिस की मुठभेड़..गोली लगने से बदमाश हुआ घायल…तीन बदमाशों की गिरफ्तारी के दौरान पीछा करते हुए हरिद्वार में मुठभेड़..

FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपी पुलिस हिरासत में

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की। पुलिस टीम ने आरोपी नितिन राणा को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  आबकारी के शराब डिपो पर FDA की टेड़ी नज़र, इम्पोर्टेड और कंट्री मेड 7 शराब कम्पनियों सेंपल कलेक्ट कर टेस्टिंग के लिए लैब भेजे गए...

आरोपी का विवरण:

  • नाम: नितिन राणा
  • उम्र: 35 वर्ष
  • पिता: मदन राणा
  • निवासी: चलांग कुल्हन, सहस्रधारा रोड, थाना राजपुर, देहरादून।

एक पारिवारिक विवाद ने ले ली पिता की जान। घर के भीतर हुए खूनी संघर्ष से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें