
भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा को किया नमन, उनकी धर्मपत्नी का जाना हालचाल।
भोपाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने स्व. सुंदरलाल पटवा की धर्मपत्नी से आत्मीय भेंट की और उनकी कुशलक्षेम जानी। इस दौरान उन्होंने स्व. पटवा के प्रति अपना सम्मान और श्रद्धा व्यक्त की।
















