NEET-2026 परीक्षा सुरक्षा..सुरक्षित, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित संचालन के लिए राज्य स्तरीय NTA परीक्षा कंट्रोल रूम से सतत निगरानी..

SP लोकजीत सिंह (नोडल अधिकारी) NTA ऑब्जर्वर अपनी टीम के साथ,प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों सहित राज्य समन्वयकों से नियमित संपर्क एवं समन्वय बनाए रखते हुए परीक्षा से संबंधित प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी रख रहे हैं।

देहरादून :देशभर में आयोजित NEET परीक्षा को लेकर उत्तराखंड में भी शासन-प्रशासन द्वारा पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है. विशेष कर उत्तराखंड पुलिस तंत्र द्वारा सभी 13 जनपदों में NEET-2026 परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संचालन, प्रभावी समन्वय एवं सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से देहरादून स्थित “राज्य स्तरीय NTA परीक्षा कंट्रोल” रूम पूरी तरह सक्रिय है।

यह भी पढ़ें 👉  साल 2023 के अंतिम दिन उत्तराखंड STF ने किया अपना 55वां शिकार..हरिद्वार डॉक्टर की हत्या कर लूटपाट करने वाले कुख्यात इनामी को दिल्ली से किया गिरफ्तार..

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के अनुसार 21 जून, 2026 को आयोजित हो रही NEET-2026 परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संचालन, प्रभावी समन्वय तथा सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से देहरादून स्थित “राज्य स्तरीय NTA परीक्षा कंट्रोल” रूम पूरी तरह सक्रिय है। यहां नोडल अधिकारी लोकजीत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) तथा NTA ऑब्जर्वर अपनी टीम के साथ राज्य नोडल अधिकारी, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों तथा राज्य समन्वयकों से नियमित संपर्क एवं समन्वय बनाए रखते हुए परीक्षा से संबंधित प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी रख रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सट्टेबाजी के धंधे पर देहरादून एसएसपी की सख़्ती..वर्ल्ड कप मैचों में ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले 02 बुकीज़ को दून पुलिस ने धर दबोचा..बैंक खातों में जमा सट्टे की बड़ी रक़म फ़्रिज कराई गई..

सभी 13 जनपदों के जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों को परीक्षा से संबंधित किसी भी महत्वपूर्ण सूचना, संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से जुड़ी जानकारी तत्काल राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम एवं नोडल अधिकारी के साथ साझा करने हेतु निर्देशित किया गया है, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जा सके तथा परीक्षा की निष्पक्षता, सुरक्षा एवं पारदर्शिता हर स्तर पर अक्षुण्ण बनी रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मर्डर: प्रेमनगर के मांडूवाला में गोली मारकर युवक की हत्या..हत्यारों की धरपकड़ जारी..महिला मित्र बनी घटना की वजह..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें