बड़ी खबर: उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी,12 बंद पड़े सरकारी ITI फिर होंगे शुरू..आगामी सत्र से फिर गूंजेगी प्रशिक्षण की कक्षाएं..

आगामी शैक्षिक सत्र से प्रदेश के 12 असंचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शुरू होगी पढ़ाई, युवाओं को घर के नजदीक मिलेगा तकनीकी और रोजगारपरक प्रशिक्षण..

देहरादून: उत्तराखंड के युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने की दिशा में धामी सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। प्रदेश के लंबे समय से असंचालित 12 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) को आगामी शैक्षिक सत्र से दोबारा संचालित किया जाएगा। शासन ने इसके लिए सभी आवश्यक औपचारिकताएं समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  होली सुरक्षा:हुडदंग से बचे,शांति एंव सुरक्षा के साथ मनाये रंगो की होली,त्यौहार की आड में हुडदंग करने वाले जायेंगें सीधे सलाखों के पीछे:SSP दून

इस निर्णय से प्रदेश के पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों के युवाओं को अपने आसपास ही व्यावसायिक और तकनीकी प्रशिक्षण हासिल करने का अवसर मिलेगा। इससे उन्हें प्रशिक्षण के लिए दूरस्थ क्षेत्रों में जाने की परेशानी से भी राहत मिलेगी।

इन 12 स्थानों पर शुरू होंगे राजकीय ITI

शासन के निर्णय के अनुसार निम्नलिखित संस्थानों को संचालित किया जाएगा:

  • पिथौरागढ़: थल एवं बढ़ावे (मूनाकोट)।
  • पौड़ी गढ़वाल: द्वारीखाल एवं पौड़ी (परसुंडाखाल)।
  • चमोली: देवाल एवं घाट।
  • चम्पावत: बाराकोट।
  • हरिद्वार: लालढांग (बहादराबाद)।
  • देहरादून: लाखामंडल (चकराता)।
  • बागेश्वर: गरुड़।
  • टिहरी गढ़वाल: रणाकोट (नरेंद्रनगर)।
  • ऊधमसिंह नगर: किच्छा (रुद्रपुर)।
यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ियों के भेष में "चेन स्नैचिंग" घटनाओं वाले गिरोह का दून पुलिस ने कांवड़ समाप्त होते ही खेल किया ख़त्म..तीन अलग-अलग लूट का खुलासा कर गिरोह के मुख्य सदस्यों को दबोचा..

शासन ने दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

इस संबंध में सचिव, कौशल विकास एवं सेवायोजन सी. रविशंकर ने निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय, नैनीताल को पत्र भेजकर आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

शासन ने संस्थानों के संचालन एवं बंद किए जाने से संबंधित प्रस्तावों और तथ्यों का परीक्षण करने के बाद इन 12 राजकीय ITI को आगामी शैक्षिक सत्र से संचालित कराने के निर्देश दिए हैं।

रोजगार और स्वरोजगार के खुलेंगे नए रास्ते

यह भी पढ़ें 👉  ठगी: आर्मी अफसर बनकर सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर अनगिनत नवयुवकों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाला शातिर ठग गिरप्तार…देहरादून के मिलिट्री हॉस्पिटल में सेना की वर्दी पहने मिला था नवयुवकों को ठग..

शासन का मानना है कि इन संस्थानों के दोबारा शुरू होने से स्थानीय युवाओं को तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण के अधिक अवसर मिलेंगे। इससे युवाओं के कौशल विकास के साथ रोजगार और स्वरोजगार की संभावनाओं को भी मजबूती मिलेगी।

अब निगाहें इस बात पर रहेंगी कि शासन के निर्देशों के अनुरूप संस्थानों में प्रशिक्षकों, ट्रेड, उपकरणों और अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था कितनी तेजी से पूरी होती है और आगामी शैक्षिक सत्र से वास्तव में प्रशिक्षण शुरू हो पाता है।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें