कांवड़ियों के भेष में “चेन स्नैचिंग” घटनाओं वाले गिरोह का दून पुलिस ने कांवड़ समाप्त होते ही खेल किया ख़त्म..तीन अलग-अलग लूट का खुलासा कर गिरोह के मुख्य सदस्यों को दबोचा..

देहरादून: कांवड़ियों के भेष में राह चलती महिलाओं को टारगेट कर चेन स्नैचिंग (लूट )की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश का पुलिस ने गिरोह के 02 मुख्य सदस्यों को दुधली रोड़ से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया हैं..थाना नेहरू कॉलोनी के साथ डोईवाला और रायवाला क्षेत्र में हुई तीन अलग-अलग लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले इस गिरोह के बदमाशों के कब्ज़े से लूटी गई सोने की 02 चेन और वारदात में इस्तेमाल होने वाली मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं. पुलिस जांच में पता चला कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्त अभ्यस्थ क़िस्म अपराधी हैं,जिनके विरूद्व देहरादून के अलावा अन्य जनपदों मे भी लूट के कई मुक़दमें दर्ज हैं..पुलिस के अनुसार अभी इस गैंग में शामिल दो अन्य अभियुक्त राहुल और विकास फरार चल रहे हैं,जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं..

यह भी पढ़ें 👉  अस्पताल में गुंडई दिखाने का शौक पड़ा भारी..दून पुलिस ने उतारी सभी बदमाशों की खुमारी..रॉड,हॉकी,बेस बॉल डंडों से हॉस्पिटल में तोडफ़ोड़ कर युवक पर जानलेवा हमला करने वाले 05 बदमाशों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे..

 घटनाओं की अंजाम देने के बाद पुलिस से बचने के लिए कांवड़िये के झुंड में शामिल..

पुलिस के अनुसार हरिद्वार लक्सर क्षेत्र के रहने ये लुटेरे कांवड़ियों की भीड का फायदा उठाकर कावड़ियों के भेष में चेन लूट की घटनाओं को अजांम देते थे.और फिर वारदात को अजांम देने के बाद पुलिस से बचने के लिये कांवड़िये के झुंड में शामिल हो जाते थे.

कांवड़ खत्म,खेल खत्म: पुलिस

देहरादून के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग व लूट घटनाओं को एक साथ कांवड़ यात्रा के दौरान अंजाम दिया गया.मामलें की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा लुटेरों के धरपकड़ के लिए विशेष टीम का गठन किया गया.इस कार्रवाई के दौरान सर्विलांस के साथ-साथ मैनुअल पुलिसिंग करते हुए अभियुक्तों के सम्बंध में जानकारी एकत्रित की गई.इसी बीच मुखबिर तंत्र के माध्यम से 3 अगस्त 2024 को जानकारी मिली कि चैन लूट की घटनाओं में शामिल दोनों अभियुक्त एक बार फ़िर किसी घटना को अजांम देने के लिये देहरादून वापस आ रहे हैं. इसी जानकारी के आधार पर पुलिस टीमों द्वारा तत्काल अलग-अलग स्थानों पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया.इसी  दौरान पुलिस टीम को घटना में शामिल दोनों अभियुक्तों गुरमीत पुत्र राजेश नि0 टांडा भागमल थाना लक्सर जनपद हरिद्वार और  विजेन्द्र पुत्र करम सिंह नि0 टांडा भागमल थाना लक्सर जनपद हरिद्वार को दूधली रोड से गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त हुई.अभियुक्तों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से घटना में लूटी गई दो चेन व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: विकास नगर गोलीकांड में फरार 4 अभियुक्तों को दून पुलिस ने 24 घण्टें में किया गिरफ्तार..एक अन्य की तलाश….एसएसपी खुद संभाली थी धरपकड़ की कमान..गिरफ्तार हमलावर मेरठ-मुजफ्फरनगर के..

  गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- गुरमीत पुत्र राजेश निवासी टांडा भागमल, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार..

2-विजेंदर पुत्र करम सिंह निवासी टांडा भागमल, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार..

यह भी पढ़ें 👉  सफलता: उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग का हुआ आईपीएस  (IPS )में सिलेक्शन..UPSC CSE Result में 178 रैंक..इंटरनेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी भी हैं कुहू..

वांटेड अभियुक्त  

1- राहुल पुत्र प्रीतम निवासी टांडा भागमल थाना लक्सर जनपद हरिद्वार..

2- विकास पुत्र भोलू निवासी टांडा भागमल थाना लक्सर जनपद हरिद्वार.

अपराधिक इतिहास :

गुरमीत पुत्र राजेश:-

1- मु0अ0सं0 391/22 धारा 392/411 भादवि0, थाना कनखल हरिद्वार । 

2- मु0अ0सं0 392/22 धारा 392/411 भादवि0, थाना कनखल हरिद्वार । 

3- मु0अ0सं0 393/22 धारा 392/411 भादवि0, थाना कनखल हरिद्वार 

4- मु0अ0सं0 250/24 धारा 304(2)/317(2) बी.एन.एस. थाना नेहरुकालोनी देहरादून 

5- मु0अ0सं0 163/24 धारा 304(2)/317(2) बी.एन.एस, थाना रायवाला देहरादून 

विजेंद्र पुत्र करम सिंह:-

1- मु0अ0सं0 250/24 धारा 304(2)/317(2) बी.एन.एस. थाना नेहरुकालोनी, देहरादून 

2- मु0अ0सं0 163/24 धारा 304(2)/317(2) बी.एन.एस, थाना रायवाला, देहरादून 

3- मु0अ0सं0 229/24 धारा 304(2) बी.एन.एस, कोतवाली डोईवाला, देहरादून ..

बरामदगी :-

(1)- घटनाओ में लूटी गई चेन -02

(2)- मोटरसाइकिल (हीरो एक्सट्रीम ) 

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें