आगामी चुनाव से पहले उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल तेज़..24 और PCS अधिकारियों के तबादले,कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले; देहरादून से लेकर हरिद्वार और नैनीताल तक प्रशासनिक फेरबदल..

शासन ने जारी किए स्थानांतरण आदेश, डिप्टी कलेक्टरों सहित कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर नई तैनाती..

देहरादून: आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 24 और पीसीएस (PCS) अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 की ओर से 1 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत विभिन्न जनपदों में तैनात डिप्टी कलेक्टरों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागीय जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दून पुलिस का सत्यापन अभियान तेज!.176 किराएदारों का सत्यापन, 17 मकान मालिकों पर ₹1.70 लाख का जुर्माना… 6 संदिग्धों के चालान..

जारी आदेश के अनुसार राजकुमार पांडे को चमोली से देहरादून, ब्रजेश कुमार तिवारी को उत्तरकाशी से टिहरी और अभय प्रताप सिंह को ऊधमसिंह नगर से देहरादून भेजा गया है।

इसी क्रम में शिप्रा जोशी को नगर निगम रुद्रपुर में उप नगर आयुक्त के पद से हटाकर डिप्टी कलेक्टर नैनीताल बनाया गया है। अपर्णा ढौंडियाल को डिप्टी कलेक्टर देहरादून से अधिशासी निदेशक, डोईवाला चीनी मिल की जिम्मेदारी दी गई है। अजयवीर सिंह को डोईवाला चीनी मिल से डिप्टी कलेक्टर टिहरी भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  तोहफ़ा: SSP देहरादून ने निभाया दून पुलिस परिवार का मुखिया होने का फ़र्ज़…करवाचौथ पर महिला अधिकारी/कर्मचारियों को दिया आधे दिन अवकाश का तोहफा..

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

  • तुषार सैनी – डिप्टी कलेक्टर नैनीताल।
  • मनीष बिष्ट – निदेशक, प्रशासन एवं मॉनिटरिंग, पतंजलि तथा मुख्य कार्मिक अधिकारी, पतंजलि कृषि विश्वविद्यालय, ऊधमसिंह नगर।
  • देवानंद – डिप्टी कलेक्टर पौड़ी गढ़वाल।
  • गौरव पांडेय – डिप्टी कलेक्टर नैनीताल।
  • कुमकुम जोशी – डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार।
  • रेखा कोहली – डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंह नगर।
  • मुकेश चन्द्र रमौला – डिप्टी कलेक्टर देहरादून।
  • अमृता शर्मा – डिप्टी कलेक्टर नैनीताल।
  • नवदीश खलीक – डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा।
  • शालिनी मौर्य – डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार।
  • चन्द्रशेखर – डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी।
  • मंजू राजपूत – डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार।
  • अबरार अहमद – डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी।
  • सुनील कुमार – डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग।
  • नीतू डागर – डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार।
  • संजय कुमार – डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंह नगर।
  • रेखा – डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंह नगर।
  • कृष्णा त्रिपाठी – डिप्टी कलेक्टर चमोली।
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में बुजुर्ग महिला हत्याकांड को लेकर DGP हुए सख्त, 7 दिन के अंदर केस वर्कआउट न हुआ तो सम्बन्धित थाना कड़ी कार्रवाई के लिए रहे तैयार..

शासन के आदेश में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी वर्तमान तैनाती से कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती वाले पदभार पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करें तथा इसकी अनुपालन आख्या कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 को उपलब्ध कराएं।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें