भ्रष्टाचार:₹30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार..जमीन की नाप-जोख के बदले मांगी थी रकम,विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा..

भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई से राजस्व विभाग में भी हड़कंप..


नैनीताल : जनपद नैनीताल से भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई सामने आई हैं, यहाँ
तहसील धारी में तैनात पटवारी निर्मल बोरा को ₹30 हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक,आरोपी पटवारी निर्मल बोरा, निवासी सुनकोट, धारी, नैनीताल और वर्तमान निवासी जलवायु विहार, अमृत आश्रम के पास, बिठोरिया नंबर-1, हल्द्वानी पर शिकायतकर्ता से उसकी गांव मजीदा, तहसील धारी स्थित भूमि की नाप-जोख के एवज में पैसों की मांग करने का आरोप था।रिश्वत मांगे जाने से परेशान शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक, सतर्कता सेक्टर नैनीताल/हल्द्वानी के निर्देश पर ट्रैप टीम गठित की गई।इसके बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और 26 सितंबर 2026 को पटवारी निर्मल बोरा को शिकायतकर्ता से ₹30 हजार रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। विजिलेंस टीम द्वारा आरोपी पटवारी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: RTO ऑफिस के दलाल को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार..दो नम्बर की गाड़ियों को एक नम्बर बनाने का गोरखधंधा..मिलीभगत वाले कई लोग पुलिस जांच के घेरे में...

गिरफ्तार पटवारी -निर्मल बोरा

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें