सेलाकुई से कालसी टोंस नदी में नहाने आए 19 वर्षीय युवक की डूबकर मौत..कई घण्टों की तलाश उपरांत शव बरामद..

देहरादून:सेलाकुई से कालसी टोंस नदी में नहाने आए एक 19 वर्षीय युवक की तेज बहाव पानी में डूबकर मौत हो गई.घटना के उपरांत सूचना मिलने पर कालसी पुलिस और SDRF ने युवक की काफी तलाश की,जिसके बाद आज गुरुवार (27 जून 2024) को मृतक युसूफ पुत्र पप्पू निवासी शंकरपुर हुकूमतपुर सेलाकुई को घटनास्थल से लगभग आधा किलोमीटर दूर सर्चिंग कर टोंस नदी से शव बरामद किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  हादसा: पेड़ से टकराई स्कूल बस, छात्रा की दर्दनाक मौत, कई घायल, मचा हड़कंप..

सेलाकुई से 06 युवक नहाने आए थे..

 कालसी थानाध्यक्ष वैभव गुप्ता ने बताया कि 26 जून 2024 को  दोपहर लगभग 2:00 बजे सेलाकुई से 6 युवक कालसी टोंस नदी में नहाने आये थे.इसी दौरान 19 वर्षीय युसूफ तेज बहाव के पानी में बह गया. घटना के उपरांत काफी देर तक सभी दोस्तों ने यूसुफ की खोजबीन की.लेकिन कोई पता न चलने पर देर शाम थाना कालसी पुलिस को सूचना दी गई.इसके बाद तत्काल ही एसडीआरएफ की मदद से देर रात तक लापता युवक की खोजबीन की गई,लेकिन कोई पता नहीं चला. इसके बाद गुरुवार सुबह से ही एक बार फिर सर्चिंग अभियान शुरू किया गया,जिसमें अथक प्रयास के बाद घटनास्थल से आधा किलोमीटर दूर यूसुफ का शव बरामद किया गया.. शव का पंचनामा भर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई.

यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा सत्र: मुख्यमंत्री धामी ने अनुपूरक बजट पेशकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' मंत्र को किया समर्पित..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें