
आईजी गढ़वाल ने मौक़े पर सुनवाई कर मित्र पुलिस का बेहतरीन उदाहरण पेश किया..
देहरादून : मित्र पुलिस के साथ सम्मान,सेवा और समर्पण का एक बेहतरीन उदाहरण शनिवार को गढ़वाल आईजी राजीव स्वरूप ने अपने कार्यालय में पेश किया. दरसल देश सेवा के दौरान अपना एक पैर गवा चुके रिटायर्ड कर्नल सोबन सिंह दानू,अपनी एक भूमि संबंधी समस्या को लेकर जैसे ही शनिवार आईजी गढ़वाल ऑफिस पहुंचे.. इस बात की खबर लगते ही आईजी गढ़वाल स्वयं उनके सम्मान में अपने ऑफिस से बाहर आकर रिटायर्ड कर्नल के पास पहुंचे. यहां उन्होंने कर्नल साहब के शिकायत पत्र को पढ़ते हुए मौके पर ही समस्या का निस्तारण के लिए थाना राजपुर प्रभारी और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए. बताया जा रहा है कि रिटायर्ड कर्नल साहब की शिकायत थी की उनकी भूमि को कब्जाने को लेकर उनको कुछ लोग उन्हें परेशान कर रहे है, इस शिकायत को लेकर वह आईजी गढ़वाल के पास पहुंचे.जहां स्वयं आईजी ने उनकी समस्या का तत्काल संज्ञान लेते हुए फोन पर ही पुलिस मातहतों को कर्नल साहब की मदद के मामले की सुनवाई करने के सख्त निर्देश. इसके साथ ही आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने ने रिटायर्ड कर्नल साहब की देश जज्बे और उनके बलिदान को सलाम कर उनका सम्मान किया..









