एक्शन: सिखों के तीर्थ स्थल नानक सागर में बना दी अवैध मजार,धामी सरकार के बुलडोजर ने की ध्वस्त..

उधम सिंह नगर: उत्तराखंड के सिखों के तीर्थ स्थल “श्री नानक मत्ता साहिब” के नानक सागर किनारे अवैध मजार बना दी गई,जिसे धामी सरकार के बुलडोजर द्वारा आज (20जून 2026) क़ो तड़के ध्वस्त कर दिया गया.
अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि सरकार के निर्देशों के क्रम में डीएम नितिन भदौरिया के दिशा निर्देश पर सिंचाई विभाग की नानक सागर भूमि पर बनी अवैध मजार को एक माह पूर्व नोटिस जारी किया गया था, लेकिन भूमि संबंधी दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर आज सिंचाई विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में उक्त अवैध संरचना को सरकारी भूमि पर अतिक्रमण मानते हुए हटा दिया गया..
इस कारवाई में अवैध संरचना के नीचे किसी भी प्रकार के कोई अवशेष नहीं मिले..एडीएम उपाध्याय ने बताया कि सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने का अभियान सरकार ने निर्देश पर जारी है, अभी ऐसी अन्य संरचनाओं को भी नोटिस जारी किए गए है..

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार पुलिस का "ऑपरेशन मुक्ति अभियान" ला रहा बच्चों के चेहरों पर मुस्कान,भिक्षावृत्ति से मुक्त करा अब तक 263 बच्चों का स्कूलों में दाखिला..भिक्षा नहीं शिक्षा देकर घर रोशन करने की पहल.

मुख्यमंत्री धामी का बयान..


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,अभी तक हमारी सरकार ने 12 हजार एकड़ सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त किया है. उन्होंने कहा क़ी हम उत्तराखंड का देव सांस्कृतिक स्वरूप नहीं बिगड़ने देंगे..ये अभियान लगातार जारी रहेगा..

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: शिमला बाईं पास रोड़-बडोवाला में क्षत-विक्षत हालत में महिला और नवजात का शव मिलने से इलाकें में सनसनी…पुलिस जांच में जुटी..

अभी तक सैकड़ों मजारे हटी

बता दें कि उत्तराखंड में सरकारी भूमि पर कब्जे कर बनाई गई 593 अवैध मजारों और 42 अन्य धार्मिक संरचनाओं को अवैध मानते हुए धामी सरकार ने उन्हें हटाया है..

यह भी पढ़ें 👉  वारंटियों के खिलाफ दून पुलिस का ताबड़तोड़ अभियान जारी... एक ही दिन में 30 वारंटियो को किया गिरफ्तार..बीते 30 दिनों में 150 वारंटी दबोचे गए...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें