कार्रवाई : हल्द्वानी बनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध मदरसों में प्रशासन ने की तालाबंदी…अब तक प्रदेशभर में भारी संख्या में कार्रवाई और हजारों एकड़ कब्जाई सरकारी भूमि को खाली कराया गया !..

हल्द्वानी: उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में अवैध मदरसों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत एक बार फिर कड़ी कार्रवाई देखने को मिली है..कुमाऊं के सबसे बड़े शहर हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में रविवार सुबह से अवैध रूप से संचालित मदरसों पर ताबड़तोड़ प्रशासनिक कार्रवाई का क्रम जारी हैं..

 विभागीय जानकारी के अनुसार,जिन अवैध मदरसों के खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है, उनमें से कई के पास कोई मान्यता जैसे कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे.इसके साथ ही, कुछ मदरसों के खिलाफ गंभीर शिकायतें भी दर्ज की गई थीं.जैसे कि बच्चों के बैठने की समुचित व्यवस्था न होना, शौचालय और स्वच्छता की कमी, सुरक्षा उपायों के तहत सीसीटीवी कैमरे जैसे सुरक्षा के प्रबंध न होना आदि. वही जानकारों की माने तो कुछ मदरसे तो मस्जिदों के भीतर ही संचालित हो रहे थे, जो कि नियमों के प्रतिकूल पाया गया.ऐसे में जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. ताकि शान्ति व कानून-व्यवस्था बनी रहे. वहीं इस कार्रवाई में मीडिया को कार्रवाई स्थल से दूर रखा गया है. जिससे अब तक पूरी तरह से जानकारी सार्वजनिक नहीं हो सकी है..

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार: घूसखोर कानूनगो रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार..विजिलेंस देहरादून टीम ने किया ट्रैप…

जानकारी के अनुसार बता दें कि धामी सरकार अब तक प्रदेशभर में 140 से ज्यादा अवैध मदरसों पर कार्रवाई कर चुकी है.इसके साथ ही 560 से अधिक ऐसी मजारों को भी हटाया गया है जो सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई थीं. इसके साथ ही सरकार अब तक लगभग 6000 एकड़ सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने में सफल रही है. धामी सरकार की यह सख्ती साफ संकेत देती है कि राज्य में किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. चाहे वह किसी भी रूप में क्यों न हो..रविवार की कार्रवाई में सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई,एसडीएम परितोष वर्मा,एसडीएम राहुल शाह,एसडीएम रेखा कोहली,नगर आयुक्त ऋचा सिंह थाना प्रभारी नीरज भाकुनी,तहसीलदार सचिन कुमार,मनीषा बिष्ट आदि मौजूद रहें.

यह भी पढ़ें 👉  ड्रग्स फ्री देवभूमि के पथ पर दून पुलिस,रायपुर पुलिस ने सपेरा बस्ती में छापेमारी कर सरपंच और उसकी पत्नी को लाखों के गाँजे के साथ किया गिरफ्तार..

वही इस कार्रवाई को लेकर एडीएम विवेक राय ने बताया कि दोपहर तक प्रशासन की टीमों में ने 5 अवैध मदरसे सील कर दिए थे.आगे की कार्रवाई नियमानुसार जारी हैं..

यह भी पढ़ें 👉  सेलाकुई स्थित ज्वेलर्स की दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने उड़ाया लाखों का माल…गैस कटर से कटिंग कर वारदात को दिया अंजाम..पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी.. 

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें