जमीन धोखाधड़ी से संबंधित 26 मुकदमों के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कई संदिग्ध लोगों के नाम आए सामने…एक पत्रकार को भी थाने बुलाकर पुलिस की पूछताछ जारी..

देहरादून : जमीन धोखाधड़ी से संबंधित 26 मुकदमों के आरोपी अभियुक्त प्रदीप सकलानी और अजय सजवाण की गिरफ्तारी के उपरांत पुलिस पूछताछ में कई संदिग्ध लोगों के नाम सामने आए हैं. इसी क्रम में शनिवार को एक पत्रकार को भी रायपुर थाने लाकर पुलिस की पूछताछ जारी है. एसपी सिटी ने बताया कि पहाड़ से लेकर मैदानी जिलों तक भोले-भाले लोगों और फौजीयों को जमीन बेचने के नाम पर लाखों -करोड़ों रूपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरफ्तार आरोपी प्रदीप सकलानी से पूछताछ में पत्रकार हेम भट्ट की संदिग्धता सामने आयी है. यही वजह है कि उनको भी संदिग्धता के आधार पर पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है.पूछताछ ज़ारी है. एसपी सिटी ने यह बताया कि इस जमीन धोखाधड़ी के खेल में कई संदिग्ध लोगों के नाम भी सामने आए.ऐसे में जांच पड़ताल कर साक्ष्य और सबूतों के आधार पर सभी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी…

यह भी पढ़ें 👉  50 लाख रुपये की रंगदारी मांग वीडियो वायरल करने की धमकी मामले में 07 तथाकथित (न्यूज पोर्टल संचालकों) के खिलाफ मुकदमा दर्ज.

थाना रायपुर पुलिस के अनुसार 20 हज़ार का इनामी अभियुक्त प्रदीप सकलानी और अजय सजवाण जिनको रायपुर थाने द्वारा अरेस्ट किया गया था,वह अभी न्यायिक अभिरक्षा में जेल में है. अभियुक्त प्रदीप सकलानी के विरुद्ध 26 से अधिक ज़मीन संबंधित धोखाधड़ी के मुकदमें जनपद के विभिन्न थानो में दर्ज हैं.साथ ही दो दर्जन से अधिक चेक बाउंस के मुकदमें विभिन्न न्यायालय में विचाराधीन है…अभियुक्त प्रदीप सकलानी भूमि धोखाधड़ी से संबंधित नेहरू कॉलोनी के तीन मुकदमों और एक रायपुर के एक मुकदमे में वांछित था. अभियुक्त प्रदीप सकलानी द्वारा विवेचको को पूछताछ के दौरान कई संदिग्धों के बारे में जानकारी दी गईं, जिनके द्वारा धोखाधड़ी में उसको सहयोग किया गया. इतना ही नहीं पुलिस से बचने के लिए और मामला रफा दफा करने के लिए लगातार प्रदीप सकलानी के संपर्क में थे. ऐसे सभी संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस द्वारा लगातार पूछताछ हेतु थाने बुलाया जा रहा है.इसी कार्रवाई के क्रम में हेम भट्ट, जिसका नाम प्रदीप सकलानी द्वारा विवेचकों को बताया गया, उनको भी संदिग्धता के आधार पर पूछताछ हेतु थाने बुलाया गया है, पूछताछ ज़ारी है..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून बीच बाजार में बनी अवैध निर्माण को भी हटाने का सिलसिला शुरू..एक और अवैध संरचना पर चला धामी सरकार का बुल्डोजर...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें