उत्तराखण्ड STF की बड़ी कार्यवाही-लूट में फरार दो हिस्ट्रीशिटर इनामी बदमाश गिरफ्तार..यूपी/उत्तराखण्ड में लूट सहित अवैध हथियार मामलों में मेरठ निवासी दोनों बदमाश थे लम्बे समय से वांटेड…

STF की सटीक सूचना व तकनीकी इनपुट से हुए गिरफ्तार.. एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस की साझा कार्यवाही में बदमाशों की धरपकड़..

देहरादून/हरिद्वार : लूट और अवैध हथियारों के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो हिस्ट्रीशिटर इनामी बदमाशों को उत्तराखंड एसटीएफ ने हरिद्वार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया है. दोनों ही बदमाश उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में लूट अवैध हथियारों के मामालों में लंबे समय से वांटेड चल रहे थे..STF के अनुसार अभियुक्त भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पुत्र विक्रम सिंह निवासी किशोरपुर थाना हस्तिनापुर मेरठ, इनामी 25 हजार और राहुल कश्यप पुत्र भूपेन्द्र नि खेड़ी थाना मवाना मेरठ, 05 हजार का इनामी है.

उत्तराखंड एसटीएफ के मुताबिक गिरफ्तार दोनों बदमाशों द्वारा 22 अक्टूबर 2025 को थाना कनखल क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल की लूट की गई थी,जिस संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 313/2025 धारा 309 ( 4),117( 2) BNS लिखा गया था। व भानु प्रताप के द्वारा थाना रानीपुर क्षेत्र मे दिनांक 2 जुलाई 2025 को सलेमपुर गेट के पास रात को तमंचे की नोक पर 120000 रुपए कैश व मोबाइल एक फोन लूटकर ले गए थे इसके संबंध में थाना रानीपुर में 274/ 2025 धारा 309 ( 4) BNS लिखा गया था.

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीड़वासा में हुआ भूस्खलन से बड़ा हादसा..03 की मौत,08 श्रद्धालुओं को SDRF ने समय रहते किया रेस्क्यू..

बता दें कि,मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में राज्य में चलाये जा रहे अभियान “ऑप्रेशन प्रहार” के तहत एसटीएफ को उत्तराखण्ड राज्य में सक्रिय गैंग/गैगस्टर व इनामी अपराधियों के विरूद्ध धरपकड़ व कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए थे.इसी क्रम में एसएसपी, एसटीएफ अजय सिंह द्वारा एक टीम का गठन कर सक्रिय गैंग/गैगस्टर व इनामी अपराधियों के सम्बन्ध कार्यवाही कर उनकी गिरफ्तारी व धरपकड़ हेतु उचित दिशा-निर्देश टीमों को दिये गये. इसी निर्देश के तहत एसटीएफ टीम द्वारा 22 अप्रैल 2026 को थाना कनखल की टीम व सी आई यू हरिद्वार को साथ लेकर कोर्ट रोड रोशनाबाद से दो इनामी अभियुक्तगण भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पुत्र विक्रम सिंह निवासी किशोरपुर थाना हस्तिनापुर मेरठ इनामी 25 हजार व राहुल कश्यप पुत्र भूपेन्द्र नि खेड़ी थाना मवाना मेरठ इनामी 5 हजार को गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस विभाग में 10 अधिकारियों के तबादले..

गिरफ्तार अभियुक्तगणों का विवरणः-

  1. भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पुत्र विक्रम सिंह निवासी किशोरपुर थाना हस्तिनापुर मेरठ यूपी
  2. राहुल कश्यप पुत्र भूपेन्द्र नि खेड़ी थाना मवाना मेरठ यूपी

भानु उर्फ गुड्डू पुत्र विक्रम का आपराधिक इतिहास

  1. मु अ स 274/25 धारा 310 (2), 61 (2), 317 (2) बी एन एस थाना रानीपुर हरिद्वार
  2. मु अ स 268/25 304 ,317 (2), 3 (5) थाना बहादराबाद
    3 मु अ स 313/25 धारा 309(4) 117(2) थाना कनखल जनपद हरिद्वार
  3. मु अ स 61/21 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम थाना हस्तिनापुर मेरठ
  4. मु अ स 46/24 धारा 323,504,506 आईपीसी थाना हस्तिनापुर मेरठ
  5. मु अ स 297/24 धारा 109(1) BNS व 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना हस्तिनापुर मेरठ
  6. मु अ स 298/24 धारा 109(1) BNS व 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना हस्तिनापुर मेरठ
  7. मु अ स 236/24 धारा 125,351(2),352 BNS थाना हस्तिनापुर मेरठ
यह भी पढ़ें 👉  रजिस्टार रिकॉर्ड रूम गड़बड़ी मामलें में CM धामी के हस्तक्षेप उपरांत DM का सख्त रुख़,गड़बड़झाला करने वाले जल्द नेपेंगे.. देहरादून के अलावा विकासनगर और ऋषिकेश रिकॉर्ड रूम पर भी कड़ी निगरानी !

राहुल कश्यप पुत्र भूपेन्द्र का आपराधिक इतिहास :-

  1. मु अ स 313/25 धारा 309(4) 117(2) थाना कनखल जनपद हरिद्वार
  2. मु अ स 851/23 धारा 395,412 आईपीसी व 3/25 आर्म्स ऐक्ट कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें