![](https://khabarsansani.com/wp-content/uploads/2024/02/InShot_20240213_205656405.jpg)
अतिक्रमण स्थल प नई पुलिस चौकी की हुई स्थापना..
हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में बीते 08 फ़रवरी 2024 को अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन,नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में नैनीताल पुलिस ने आज फिर 6 और उपद्रवीयों को 02 अवैध तमन्चा,06 जिन्दा कारतूस व 02 खोखे के साथ गिरफ्तार किया हैं.. इस हिंसक घटना में शामिल उपद्रवियों के खिलाफ नैनीताल पुलिस लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है..
![](https://khabarsansani.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240213-WA0014.jpg)
वही इस हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये नैनीताल एसएसपी प्रहलाद नारायण मीण द्वारा हरबन्स सिंह, एस0पी0सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में वृहद स्तर पर विभिन्न टीमों का गठन किया गया है. पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के पास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 30 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद कर उन्हें जेल भेजा था. इसी क्रम में पुलिस द्वारा मंगलवार भी बनभूलपुरा में घटित हिंसक घटना में संलिप्त शेष उपद्रवियों में से 06 उपद्रवियों को 02 अवैध तमन्चा, 06 जिन्दा कारतूस व 02 खोखे के साथ गिरफ्तार किया गया है..
![](https://khabarsansani.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240213-WA0016.jpg)
बता दें कि इस हिंसक घटना को लेकर थाना-बनभूलपुरा में 03 अभियोग मु0अ0सं0-21/2024, 22/2024 व 23/2024 दर्ज किये गये हैं..
▪️ मु0अ0सं0-21/24 में
1. शोएब पुत्र बब्बू खां नि0 लाईन न0-08, बनभूलपुरा, उम्र-29 वर्ष..
2. भोला उर्फ सोहेल पुत्र मौहम्मद ताहिर नि0 वार्ड नं0-24, बनभूलपुरा, उम्र-28 वर्ष..
3. समीर पाशा पुत्र शमीम पाशा नि0 वार्ड न0-15, जवाहरनगर, बनभूलपुरा, उम्र-21 वर्ष के कब्जे से *1 तमन्चा (12 बोर), 03 कारतूस जिन्दा व 02 खोखे..
▪️ मु0अ0सं0-22/24 में अभियुक्त..
1. जुनैद उर्फ इब्राहिम पुत्र मौहम्मद असगर उर्फ सूफी नि0 ताज मस्जिद, बनभूलपुरा के कब्जे से 1 तमन्चा (315 बोर), 03 कारतूस जिन्दा..
▪️ मु0अ0सं0-23/24 में अभियुक्तगण.
1. साहिल अन्सारी पुत्र मतलूब अन्सारी नि0 मलिक का बगीचा, बनभूलपुरा,उम्र-19 वर्ष..
2. शहनवाज उर्फ शानू पुत्र शरफराज नि0 इन्द्रानगर ठोकर, बनभूलपुरा, उम्र-26 वर्ष..
120 लाईसैन्स धारकों के शस्त्र लाईसैन्स निरस्त कर जमा किये गए..
वही इसके अतिरिक्त उक्त हिंसक घटना के दृष्टिगत बनभूलपुरा क्षेत्र में कुल 120 लाईसैन्स धारकों के शस्त्र लाईसैन्स निरस्त किये जाने के आदेश के अनुपालन में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 41 शस्त्र जमा किये गये हैं..
मुख्यमंत्री की घोषणा के 24 घंटे अंदर अतिक्रमण स्थल पर नई पुलिस चौकी स्थापित की गई..
वही दूसरी तरफ बनभूलपुरा में हुई उक्त हिंसक घटना को मद्देनजर रखते हुए उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नया पुलिस थाना खोले जाने के लिए की गयी घोषणा के क्रम में तत्काल अनुपालन करते हुए प्रभावी सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिये नैनीताल पुलिस द्वारा उक्त अतिक्रमण स्थल पर घोषणा के 24 घण्टे के अंदर ही पुलिस चौकी स्थापित की गयी है. नई स्थापित चौकी का उद्घाटन हिंसा के दौरान घायल 02 महिला उपनिरीक्षकों द्वारा योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमांयू परिक्षेत्र की उपस्थिति में कराया गया..फ़िलहाल नई चौकी में 01 उ0निरीक्षक व 04 कान्सटेबलों की तैनाती की गयी है..वही मौके पर पी0ए0सी0 व पैरामिलेटरी सुरक्षा बल भी तैनात किये गये हैं. साथ ही उक्त स्थल पर थाने के निर्माण हेतु प्रस्ताव शासन में भेजा जा रहा है. भविष्य में सभी राजकीय कार्य उक्त चौकी से ही सम्पादित किये जायेंगे।
![](https://khabarsansani.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240213-WA0015.jpg)