बिग-ब्रेकिंग: PM और CM के नाम सुसाइड नोट लिखकर देहरादून के नामी बिल्डर ने आठवीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी…सुसाइड नोट में साउथ अफ्रीका वाले व्यापारी बंधु का नाम !..मुक़दमा दर्ज कर आरोपित लोगों से पूछताछ जारी…

देहरादून:  प्रधानमंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के नाम सुसाइड नोट लिखकर देहरादून के नामी बिल्डर एसएस साहनी उर्फ बाबा साहनी द्वारा राजपुर रोड़ स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की आठवीं मंज़िल से छलांग लगाकर आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं.. घटना की सूचना मिलते ही तत्काल राजपुर पुलिस द्वारा गंभीर हालत में बिल्डर साहनी को नजदीकी मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया.जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया…

PM और उत्तराखंड CM के नाम सुसाइड करने की जानकारी

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर: "रोमियो लेन बार" प्रकरण में पुलिस मुख्यालय का कड़ा रुख..आईजी और एसएसपी से जवाब-तलब..पूरे प्रकरण की स्थिति स्पष्ट करते हुए विस्तृत एवं तथ्यात्मक रिपोर्ट 24 घंटे में उपलब्ध कराने का निर्देश...

सूत्रों के अनुसार इस तरह की जानकारी सामने आ रही है कि मृतक बिल्डर काफी दिनों से धमकी के कारण डिप्रेशन में चल रहा था.और उसका कई व्यापारियों से लेनदेन का विवाद भी था.. सूत्रों के अनुसार यह भी खबर है कि घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें मृतक ने साउथ अफ्रीका वाले गुप्ता बंधू जैसे बड़े व्यापारियों के नाम लिखे है. ये सुसाइड नोट प्रधानमंत्री और उत्तराखंड मुख्यमंत्री को लिखा गया है.हालांकि अभी इस हाईप्रोफाइल आत्महत्या कारण या उससे जुड़ी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है. घटना की सूचना मिलते ही देहरादून एसएसपी अजय सिंह भी मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे. फिलहाल मृतक के पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें 👉  बिग न्यूज़:आय से अधिक संपत्ति मामलें ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार..पत्नी के नाम करोडों की संपत्ति..विजिलेंस का शिकंजा..

गुप्ता बंधुओ द्वारा मिल रही थी धमकी:मृतक

पुलिस पूरे मामले में मृतक के पुत्र की ओर से मिले तहरीर के आधार पर आरोपित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. बताया जा रहा है कि पुलिस ने गुप्ता बंधुओ को हिरासत में लेकर पूरे मामले में पूछताछ शुरू कर दी है. वही मृतक सुसाइड नोट के साथ-साथ यह जानकारी भी है कि मृतक ने गुप्ता बंधुओ द्वारा लगातार उनके प्रोजेक्ट में धमकी व दबाव बनाने के मामले को लेकर पुलिस को पूर्व में शिकायत दी थी.जिसकी जांच पड़ताल चल रही है..

यह भी पढ़ें 👉  दुःखत: तेज रफ़्तार का कहर..ट्रक और कार की जबरदस्त टक्कर..कार सवार 06 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत..एक घायल..घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें