बड़ी ख़बर: “रोमियो लेन बार” प्रकरण में पुलिस मुख्यालय का कड़ा रुख..आईजी और एसएसपी से जवाब-तलब..पूरे प्रकरण की स्थिति स्पष्ट करते हुए विस्तृत एवं तथ्यात्मक रिपोर्ट 24 घंटे में उपलब्ध कराने का निर्देश…

देहरादून : राजपुर स्थित “रोमियो लेन बार” में देर रात तक़ नियमों का उल्लंघन कर शराब पार्टी प्रकरण में आईजी गढ़वाल और एसएसपी देहरादून से पुलिस मुख्यालय ने कड़ा रुख अपनाते हुए जवाब -तलब किया गया है.. उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने आईजी गढ़वाल और एसएसपी देहरादून से सम्पूर्ण घटनाक्रम के संबंध में स्थिति स्पष्ट करते हुए विस्तृत एवं तथ्यात्मक आख्या रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं..

इस मामले पर पुलिस मुख्यालय ने बताया कि विभिन्न मीडिया स्रोतों में प्रकाशित समाचारों का संज्ञान लेते हुए मामले को गंभीरता से लिया गया है और इस पर कड़ा रुख अपनाया गया है.इस क्रम में, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) डॉ. वी. मुरुगेशन द्वारा पुलिस महानिरीक्षक,गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून प्रमेंद्र डोबाल से सम्पूर्ण घटनाक्रम के संबंध में स्थिति स्पष्ट करते हुए विस्तृत एवं तथ्यात्मक आख्या 24 घंटे के भीतर पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है…

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: कॉलेज गुटबाजी में छात्र की मौत के बाद SSP दून की सख्ती शुरू..आपसी गुटबंदी करने वाले 02 छात्रों को हिरासत में लेकर 172 BNSS में किया निरुद्ध..

बता दें की तय समय सीमा और नियमों का उल्लंघन देर रात तक़ कई रेस्टोरेंट और बार (शराब )खुलने की वजह से आये दिन होने वाली अपराधी घटनाओं पर अंकुश लगाने के दृष्टिगत मुख्यमंत्री धामी द्वारा सख्त निर्देश दिए गये. CM के निर्देश पर “ऑपरेशन प्रहार” के तहत देहरादून पुलिस द्वारा प्रत्येक थाना स्तर पर देर रात नियम विरुद्ध चलने वाले रेस्टोरेंट एवं बार पर ताबड़तोड़ चेकिंग कर कार्रवाई क़ी जा रहीं है. इसी क्रम में बीते रविवार (26 अप्रैल 2026)देर रात राजपुर में नियम का उल्लंघन करने वाले रोमियो लेन बार में एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस की छापेमारी हुई.इस दौरान गढ़वाल आईजी वहां मौजूद मिले..आरोप है क़ि पुलिस कार्रवाई में आईजी साहब द्वारा दखलअंदाजी हुई.जिसकी सूचना मिलते ही कुछ देर बाद एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोबाल स्वयं वहाँ पहुंचे. इसके बाद उनकी मौजूदी में देर रात नियम उल्लंघन करने वाले उस बार को बंद कराया गया. बस फिर क्या था,इसी बात को लेकर न्यूज़ पोर्टल और कई समाचार पत्रों में आईजी और एसएसपी को लेकर टकराव वाली बिना पुष्टि की खबरें सामने आई. उधर इस तरह की खबरों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मुख्यालय ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए आईजी गढ़वाल और एसएसपी देहरादून से सम्पूर्ण घटनाक्रम के संबंध में स्थिति स्पष्ट करते हुए विस्तृत एवं तथ्यात्मक आख्या रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर मुख्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है..

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: चारधाम ऑनलाइन फर्जी रजिस्ट्रेशन मामलें में एक और ट्रैवल एजेंसी संचालक दून पुलिस की गिरफ्त में..

मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत के बाद पुलिस ने शुरू किया है “ऑपरेशन प्रहार” अभियान..

पिछले दिनों थाना राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत जोहड़ी गांव सड़क पर सुबह-सवेरे दो पक्ष बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ गोली बारी के दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत हो गई थी..इस पूरे घटनाक्रम की वजह जांच पड़ताल में पता चला कि राजपुर रोड में देर रात नियमों का उल्लंघन कर जिस बार- रेस्टोरेंट (पब )में बिल को लेकर विवाद और फिर जमकर मारपीट हुई. उसी का नतीजा रहा कि बिल पेमेंट विवाद पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष (रेस्टोरेंट/बार)लोगों पर सुबह-सवेरे सड़क पर ताबड़तोड़ गोलीबारी से हमला किया गया. इसी दौरान सड़क पर मॉर्निंग वॉक पर निकले बेकसूर रिटायर्ड ब्रिगेडियर की उसे गोलीबारी में मौत हो गई.यह पूरा मामला उजागर होने के बाद से मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देश पर “ऑपरेशन प्रहार”के तहत पुरे राज्य और देहरादून में अपराधियों पर लगाम लगाने की दृष्टिगत पुलिस लगातार देर रात तक नियमों का उल्लंघन कर खुलने वाले रेस्टोरेंट और बार (पब ) पर छापेमारी कर कानूनी कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर: सत्येंद्र साहनी सुसाइड केस में नया मोड़..प्रोजेक्ट कंपनी के खातों में संदिग्ध धनराशि लेनदेन और मनी-लॉन्ड्रिंग की संभावनाओं के दृष्टिगत-SSP देहरादून ने ED से किया पत्राचार…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें