
रिश्वत की रक़म क़ो प्राप्त कर अज्ञात व्यक्ति को देकर भगा कर साक्ष्य नष्ट करने के अपराध में तहसीलदार कार्यालय रुड़की से गिरफ्तार आरोपी..
देहरादून /रुड़की : भूमि के दाखिल खारिज को रजिस्टर में चढ़वाने के एवज में ₹4500/-क़ी रिश्वत लेते रंगे हाथ रुड़की तहसीलदार के पेशकार को विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है. विजिलेंस के अनुसार गिरफ्तार किया गया रिश्वतखोर आरोपी संदीप कुमार पुत्र बलबीर, जनपद हरिद्वार के थाना मंगलौर,थिथोला क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी संदीप रिश्वत की धनराशि को प्राप्त कर अज्ञात व्यक्ति को देकर भगा कर साक्ष्य नष्ट करने का भी प्रयास कर रहा था. लेकिन विजिलेंस क़ी टीम ने उसे इस अपराध में तहसीलदार कार्यालय रुड़की से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है।
विजिलेंस के अनुसार शिकायतकर्ता द्वारा टोल फ्री न0 1064 पर शिकायत की गयी कि संदीप,पी.आर.डी. जो कि कार्यालय तहसीलदार रुड़की के पेशकार का कार्य देख रहा है.उसके द्वारा शिकायतकर्ता से उनकी बहिन की भूमि के दाखिल खारिज को रजिस्टर में चढ़वाने के एवज में 4500/- रु रिश्वत की मांग की जा रही है. शिकायतकर्ता द्वारा लगाये आरोप प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर थाना सतर्कता (विजिलेंस )सैक्टर देहरादून में मुक़दमा पंजीकृत किया गया. इसके बाद पुलिस अधीक्षक सतर्कता (विजिलेंस )सैक्टर देहरादून द्वारा ट्रैप टीम का गठन किया गया. इसी क्रम में ट्रैप टीम द्वारा 19 जून 2026 को संदीप कुमार पुत्र बीरबल निवासी थिथोला थाना मंगलौर हरिद्वार, पी.आर. डी. कर्मी हाल कार्यालय तहसीलदार रूडकी को रिश्वत की धनराशि को प्राप्त कर,रकम क़ो अज्ञात व्यक्ति को देकर भागने और साक्ष्य नष्ट करने के अपराध में तहसीलदार कार्यालय रुड़की से गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के बाद विजिलेंस की टीम आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है.









