PM के दौरे को लेकर छावनी बना देहरादून,.गढ़वाल IG बोले-चूक की कोई गुंजाइश नहीं..14 अप्रैल को देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे का शुभारंभ कर 12 किलोमीटर भ्रमण..यूपी-उत्तराखंड पुलिस का सयुंक्त कड़ा सुरक्षा घेरा..

प्रधानमंत्री भारत सरकार के उत्तराखंड के प्रस्तावित दौरे को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए है:उत्तराखंड पुलिस..

आमजन को न हो परेशानी, इसके लिए किया गया प्रभावी रूट प्लान तैयार

देहरादून : 14 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के दौरे पर है. PM मोदी सबसे पहले देहरादून-दिल्ली एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे का शुभारंभ करेंगे.इस दौरान वह 12 किलोमीटर तक एलिवेटेड एक्सप्रेस रोड का निरीक्षण करते हुए सड़क मार्ग से देहरादून भ्रमण भी करेंगे. इसके बाद PM मोदी देहरादून कैंट क्षेत्र के महेंद्र ग्राउंड इलाके में जन सभा को भी संबोधित करेंगे.. प्रधानमंत्री के वीवीआईपी कार्यक्रम को देखते हुए देहरादून उत्तराखंड पुलिस और यूपी पुलिस ने संयुक्त रूप से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं.. कड़े सुरक्षा के लिए देहरादून को पूरी तरह से छावनी में बदल दिया गया है. आम जनता को किसी तरह की परेशानी ना हो इसको देखते हुए पीएम भ्रमण/कार्यक्रम वाले क्षेत्र के ट्रैफिक आवागमन को वैकल्पिक मार्गो में डायवर्ट किया गया है. उत्तराखंड पुलिस विभाग के अनुसार वीवीआईपी सुरक्षा कार्यक्रम के दृष्टिगत सभी तैयारियों की समीक्षा करने के बाद आईजी गढ़वाल बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को 360 डिग्री पर चाक-चौबंद किया गया है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए निकटवर्ती राज्य के साथ तालमेल बिठाकर हज़ारों पुलिसकर्मियों और पीएसी (PAC) की तैनाती की गई है.वीवीआईपी रूट को पूरी तरह सुरक्षित रखते हुए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है, ताकि सुरक्षा और सुविधा दोनों बनी रहें..इसके साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि आम जनता को परेशानी न हो, इसके लिए एक स्मार्ट ट्रैफिक प्लान जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  तहसील रिकवरी अमीन को भ्रष्टाचार मामले में विजिलेंस कोर्ट से 2 साल का सश्रम कारावास..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें