राजपुर स्थित बड़े शोरूम में हुई चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा…घटना को अंजाम देने वाली महिला सहित 02 अभियुक्त दिल्ली से गिरफ्तार.. लाखों का सामान और लाखों की कैश बरामद..

दिल्ली से देहरादून घूमने आए थे दोनों अभियुक्त,राजपुर क्षेत्र में घूमने के दौरान की थी शोरूम की रैकी..रात्रि में मौका देखकर घटना को दिया अंजाम..

देहरादून : थाना राजपुर क्षेत्र स्थित एक बड़े शोरूम में पिछले दिनों हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दून पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले महिला सहित दो अभियुक्तों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है.. पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई लाखों की महंगी (सिल्क)साड़ियां और ₹02 लाख़ का का कैश बरामद हुआ है. थाना राजपुर प्रभारी पी. डी.भट्ट ने बताया की गिरफ्तार महिला और पुरुष दिल्ली से देहरादून घूमने के बहाने आए थे.और यहाँ राजपुर स्थित अपने किसी परिचित रिश्तेदार के यहां रुकने के दौरान उन्होंने राजपुर स्थित एक बड़े शोरूम की रेकी की.ओर फिर योजनाबद्ध तरीके से रात्रि में मौका पाकर शोरूम में धावा बोल चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया..

यह भी पढ़ें 👉  अवैध प्लांटिंग; सरकारी सम्पतियों में अतिक्रमण पर ज़िला प्रशासन सख्त; ध्वस्तीकरण अभियान शुरू..सरकारी भूमि अतिक्रमण मामलों में मिलीभगत पाए जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध विधिक एक्शन तय

पुलिस जानकारी के अनुसार 26 जून 2026 को वादी ( शिकायतकर्ता) मोइनुद्दीन खान निवासी जाखन द्वारा थाना राजपुर पर एक लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके जाखन स्थित साडियों के शोरूम से सिल्क की कुछ मंहगी साड़ियां और नगदी चोरी कर ली है. तहरीर के आधार पर थाना राजपुर में धारा 303(ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था..घटना के अनावरण और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये. उक्त निर्देशों के क्रम में गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटनास्थल के आस पास आने-जाने वाले लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया तथा संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारिंया एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया. इसके साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए पूर्व में चोरी की घटनाओ में प्रकाश में आये अभियुक्तो की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस: 15 अगस्त 2025 के अवसर पर,सेवा के आधार एवं विशिष्ट कार्य के आधार पर पुलिस विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले इन अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा..

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 01जुलाई 2026 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल 01 महिला अभियुक्ता बीना को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ गिरफ्तार महिला ने बताया गया कि वह अपनी बहन बेबी व एक अन्य परिचित के साथ देहरादून आई थी.यहाँ उसने राजपुर क्षेत्र में साडियों के एक बड़े शोरूम को देखकर उसमें चोरी करने की योजना बनाई.योजना के अनुसार रात्रि में अभियुक्ता द्वारा अपने साथी रामकुमार के साथ रात के समय शोरूम के ताले तोड़कर अंदर रखी पांच महंगी सिल्क की साड़ियां और 02 लाख रूपये नगद चुरा लिए..अभियुक्ता से पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल उसके सहयोगी अभियुक्त रामकुमार को दिल्ली से गिरफ्तार करते हुए उनके द्वारा घटना में प्रयुक्त की गई अभियुक्त रामकुमार की स्विफ्ट डिजायर कार को बरामद किया गया. वही अभियुक्त से तलाशी में पुलिस टीम को घटना में चोरी की गई 05 साड़ियां व 02 लाख रुपए नगद बरामद हुए.

यह भी पढ़ें 👉  तबादले: उत्तराखंड में 15 IPS अफसरों के ट्रांसफर..

गिरफ्तार अभियुक्त:

1-बीना पत्नी स्व० गुरु वचन निवासी 425 मंगोलपुरी नई दिल्ली उम्र 60 वर्ष
2-रामकुमार पुत्र मोहर सिंह निवासी बी 180 सेक्टर 1 अवंतिका रोहिणी नई दिल्ली उम्र 48 वर्ष।

माल बरामदगी:

1-05 सिल्क की साड़ियां (अनुमानित कीमत 3 लाख रू0)
2-घटना में चोरी किये गये 02 लाख रू0 नगद
3-घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार संख्या: डीएल-1-सीडब्ल्यू-2843

धरपकड़ पुलिस टीम :

1- उ०नि० पी०डी० भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर
2- उ0नि0 सूरज कंडारी, चौकी प्रभारी जाखन
3- म0उ0नि0 सीमा चौहान
4- कां0 अमित
5- कां0 मोहित
6- म0का0 ऋषिका

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें