देहरादून: 21 नए रिक्रूट आरक्षी शामिल हुए उत्तराखंड पुलिस की मुख्यधारा में.. दीक्षांत समारोह में एसएसपी देहरादून ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ…

देहरादून:  पुलिस लाइन देहरादून में मंगलवार 03 अक्टूबर 2023 को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया.दीक्षांत समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा 09 माह का गहन प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले 21 रिक्रूट आरक्षियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. इस दौरान उपस्थित रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुएएसएसपी देहरादून द्वारा उन्हें पुलिस के मुख्य धारा में शामिल होने पर अपनी शुभकामनाएं दी गई.वही उन्हें भविष्य में पूर्ण मेहनत व लगन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का लिए प्रेरित भी किया. 

यह भी पढ़ें 👉 

जानकारी के अनुसार मृतक आश्रित सेवा नियमावली के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों / वाहिनी से भर्ती आरक्षी नागरिक पुलिस तथा आरक्षी पी.ए.सी. के 21 रिक्रूट आरक्षियों (08 पुरूष तथा 13 महिलाओं) का आर0टी0सी0 पुलिस लाईन, देहरादून में  02.01.2023 से 09 माह का गहन प्रशिक्षण प्रारम्भ किया गया था. 09 माह के आधारभूत प्रशिक्षण के दौरान उन्हें अन्तः कक्ष में भारतीय दण्ड सहिंता, दण्ड प्रक्रिया संहिता, साक्ष्य अधिनियम, विविध अधिनियम, पुलिस और समाज, मानव व्यवहार सहित मनोविज्ञान एवं व्यक्तित्व विकास, अपराध शास्त्र तथा थाना अभिलेख, पुलिस संगठन–प्रशासन एवं पुलिस रेगुलेशन तथा बाह्यकक्ष में पदाति प्रशिक्षण, शस्त्र प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट, पुलिस प्रशिक्षण, पी0टी0/पी0ई0, योगा तथा यू0ए0सी0 का प्रशिक्षण प्रदान किया गया है. इसके अतिरिक्त अतिथि व्याख्यानकर्ताओं द्वारा प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रबन्धन, विधि–विज्ञान तथा बम–डिस्पोजल आदि विषयों पर व्याख्यान दिये गये, साथ ही इन्हें कम्प्यूटर का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है..

यह भी पढ़ें 👉  गौरवान्वित: उत्तराखंड STF के 03 जाबाज़ पुलिस इंस्पेक्टर को गृह मंत्रालय भारत सरकार से “स्पेशल ऑपरेशन पदक" ...

बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात यह रिक्रूट आरक्षी उत्तराखण्ड के अलग-अलग जनपदों व पी.ए.सी. वाहिनी में अपनी सेवाऐं देंगे..

पुरस्कार विजेताओं के नाम

यह भी पढ़ें 👉  "राष्ट्रीय बालिका दिवस" के अवसर पर देहरादून जनपद के सभी पुलिस थाना क्षेत्रों में बालिकाओं के अधिकारों और सुरक्षा के संबंध में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम..

1. बाह्य विषयों में प्रथम​–​ रिक्रूट महिला आरक्षी पुष्पा

2. अन्तः विषयों में प्रथम​–​ रिक्रूट महिला आरक्षी चन्दा

3. उत्कृष्ट अनुशासन​​–​ रिक्रूट आरक्षी प्रदीप डंगवाल

4. परेड कमाण्डर​​– रिक्रूट आरक्षी अभिषेक कुमार

5. सर्वांग सर्वोत्तम ​​–​ रिक्रूट महिला आरक्षी प्रियांशी चौहान..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें