देहरादून: ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ़ उत्तराखंड STF का शिकंजा जारी..लाखों की स्मैक के साथ रेलवे स्टेशन से महिला ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार..पकड़ी गई महिला पटेलनगर स्थित नामी हॉस्पिटल की नर्स: STF

देहरादून: ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत उत्तराखंड STF(स्पेशल टास्क फोर्स) के नेतृत्व में ANTF का ड्रग्स माफियाओं में खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी हैं..इसी क्रम में सोमवार देहरादून के रेलवे स्टेशन के समीप से एक महिला ड्रग्स तस्कर को ANTF टीम ने GRP पुलिस की मद्दत से स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है.पकड़ी गई महिला तस्कर के कब्जे से 96 ग्राम कीमती स्मैक बरामद की गई है,जिसकी कीमत लाखों में आंकी गई है..एसटीएफ के अनुसार गिरफ्त में आयी महिला ड्रग्स तस्कर देहरादून के पटेलनगर स्थित महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में नर्स  इंटर्नशिप में काम कर रही थी..

यह भी पढ़ें 👉  Cyber Crime: प्रदेशव्यापी 7 दिवसीय “ऑपरेशन हॉटस्पॉट”—Money Mule Accounts, ATM/Cheque Withdrawal, Suspect SIM-POS एवं Digital Footprints पर एक साथ ताबड़तोड़ कार्रवाई..820 Suspect Bank Accounts का Verification—159 FIR | 1,236 ATM Withdrawal Locations का Verification—32 FIR..

बरेली से ड्रग्स लाकर उत्तरकाशी कॉलेज-स्कूलों में सप्लाई..

STF के अनुसार देहरादून रेलवे स्टेशन से स्मैक के साथ गिरफ्तार की गई महिला तस्कर ने पूछताछ में बताया कि वह स्मैक बरेली से लेकर देहरादून आई थी.जिसको वह उत्तरकाशी में सप्लाई करती थी.इसके अलावा वह आस पास के स्कूल कॉलेजों में भी अपने पैडलरो के माध्यम से नशा को बिक्री करवाती थी…एसटीएफ एसएसपी  आयुष अग्रवाल के अनुसार महिला स्व पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स पैडलरो के नाम की जानकारी हुई है,जिन पर जल्द ही प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी..

यह भी पढ़ें 👉  आगामी चारधाम यात्रा में 5 हज़ार अतिरिक्त पुलिस रहेंगी तैनात,पर्यटक पुलिस के रूप में पहली बार PRD जवान भी सेवा में.पुलिस तंत्र व्यवस्था ये रहेगा.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें