देहरादून के सफेदपोश प्रॉपर्टी/बिल्डर पर सैन्य अधिकारियों को ठगने का आरोप…प्लाट बेचने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी..पीड़ित पक्ष ने जिला प्रशासन से की शिकायत..डीएम ने दिये जांच के आदेश..

पीड़ित पक्ष ने चर्चाओं में रहने वाले माननीय पर लगाए धोखेबाज बिल्डर को संरक्षण देने का आरोप..

देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी! देहरादून में हर दूसरा अपराध जमीन/ प्रॉपर्टी की धोखाधड़ी से जुड़ा पुलिस के समक्ष शिकायत के रूप में लंबे समय से सामने आ रहा है, लेकिन इसके बावजूद इस तरह का अपराध दिन दुगनी -रात चौगनी बढ़ता जा रहा है.. ताजा मामला देहरादून के नामी सक्रिय प्रॉपर्टी/बिल्डर से जुड़ा है, इस बिल्डर द्वारा बार रिटायर्ड सैन्य वरिष्ठ अधिकारियों को प्रॉपर्टी बेचने के नाम पर लाखों रुपए वसूल कर ठगी के रूप में सामने आया है. शिकायत पक्ष के अनुसार थाना प्रेम नगर क्षेत्र अंतर्गत मिट्टी बेरी,देवकी एनक्लेव में प्लाट (जमीन )क़ो बेचने के उपरांत दूसरे पक्ष को प्लॉट बेचने के रूप में धोखाधड़ी कई लोगों के साथ हुई है. इस मामले में पीड़ित पक्ष ने जिला प्रशासन को शिकायत दर्ज की है.जिसके बाद जिलाधिकारी ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  सज़ा:SSP देहरादून द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ ज़ारी अभियान का सुखद परिणाम..ख़ानदानी नशा तस्कर एवं गैंगस्टर/हिस्ट्रीशीटर को न्यायालय से 10 साल कठोर कारावास की सज़ा…

शिकायत पक्ष आरोप है कि धोखेबाज बिल्डर द्वारा अनगिनत लोगों से प्लॉट /प्रॉपर्टी बेचने के नाम पर लाखों करोड़ों की ठगी कर लंबे समय से चल रहीं है. इसमें कई मुकदमे आरोपित बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी से संबंधित पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हैं. लेकिन इसके बावजूद सबसे हैरानी की बात है कि,आरोपित बिल्डर के खिलाफ अब तक़ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है.यही कारण है कि एक आम आदमी से लेकर देश के रक्षा मोर्चे पर नेतृत्व करने वाले आर्मी ऑफिसर तक की गाढी कमाई ऐसे धोखेबाज प्रॉपर्टी/बिल्डर हड़प रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार: रिश्वत लेते रंगे हाथ दो फॉरेस्ट गार्ड गिरफ्तार..विजिलेंस टीम ने किया ट्रैप..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें