ध्वस्तीकरण: उधम सिंह नगर,रेलवे भूमि पर बनी अवैध मजार पर भी चला बुलडोजर..नोटिस के बाद धामी सरकार के बुलडोजर ने कड़ी सुरक्षा के बीच अवैध संरचना को किया ध्वस्त..


उधम सिंह नगर : किच्छा पंतनगर हाई-वे पर एम्स के पास रेलवे की भूमि पर बनी अवैध मजार को आज जिला प्रशासन और रेलवे की संयुक्त टीम ने बुलडोजर से ध्वस्त कर हटा दिया..उक्त संरचना को हटाने से पहले जिला प्रशासन, इज्जतनगर रेलवे प्रशासन द्वारा अवैध मजार प्रबंधकों को नोटिस जारी किया था. इसके बाद नोटिस की मियाद पूरी हो जाने के बाद रेलवे द्वारा जिला प्रशासन से सुरक्षा बल मुहैय्या कराने का लिखित निवेदन दिया गया, जिसके बाद आज (25 अप्रैल 2026)को तड़के उक्त “बेनी मजार ” को सरकारी भूमि से ध्वस्त कर हटा दिया गया।
अपर जिला अधिकारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि उक्त अवैध संरचना को हटाने को लेकर इज्जत नगर रेलवे प्रशासन द्वारा 26 .05 2023 और 18.09.25 को नोटिस जारी कर भूमि संबंधी दस्तावेज दिखाने को कहा गया था..किंतु मजार प्रबंधकों द्वारा न तो दस्तावेज दिखाए गए और न ही इसे नहीं हटाया गया।
रेलवे द्वारा जिलाधिकारी को 25.04. 2026 को इसे हटाने के लिए पुलिस प्रशासन के सहयोग की अपेक्षा जताई गई। डीएम नितिन भदौरिया के दिशा निर्देश पर आज तड़के ,रेलवे की भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई मजार को हटा दिया गया.उक्त अवैध संरचना के नीचे किसी भी प्रकार के अवशेष आदि नहीं मिले।
जानकारी के मुताबिक उक्त अवैध मजार न सिर्फ रेलवे की विस्तार योजना में बाधक बन रही थे बल्कि बरेली नैनीताल राज्य मार्ग चौड़ीकरण में भी बाधक बनी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: त्योहारी सीजन के मध्यनजर ट्रेफ़िक व्यवस्था को सुचारू करने के लिए एसएसपी ने खुद संभाला मोर्चा... देहरादून शहर के कई स्थानों का निरीक्षण कर परखीं यातायात व्यवस्थाएं..आमजन की तरह 02 प्राइवेट वाहन से अधिकारियों के साथ किया शहर का भ्रमण..

उल्लेखनीय है कि देवभूमि उत्तराखंड में अभी तक ऐसी 582 अवैध संरचनाएं सरकारी भूमि से हटाई जा
चुकी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्पष्ट कहना है कि सरकारी भूमि से अतिक्रमण हर हाल में हटाया जाएगा, देवभूमि में हरी नीली चादर डाल कर सरकार की भूमि कब्जाने का और पाखंड का धंधा यहां नहीं चलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  दुखद : पंचतत्व में विलीन हुए CDS जर्नल विपिन रावत ,सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार . बेटियों ने दी चिता को मुखाग्नि..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें