देवप्रयाग का इलाका धमाकों की गूंज से थर्राया,दहशत में आए लोग !.

देवप्रयाग:आज सुबह देवप्रयाग का मेलथा गांव का इलाका धमाकों की आवाज़ से थर्रारा उठा..कानफोड़ धमाके की आवाज़ सुनकर इलाकें के लोग दहशत मे आ गए.. दरअसल यह धमाका और कोई नहीं बल्कि गैस सिलेंडर की गाड़ी में अचानक आग लगने से हुआ.देखते ही देखते आग का गोला बनी गाड़ी में रखे कई सिलेंडर बम के गोले की तरह फटने लगे.धमाका इतना जबरदस्त था कि दूर-दूर तक लोग दहशत में आ गए. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और फायर सर्विस की मदद से आगे की कार्रवाई की. गनीमत रहा कि सड़क पर हुए इस जबरदस्त हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई.

यह भी पढ़ें 👉  हादसा: मसूरी घूमने आए पर्यटकों की कार खाई में गिरी…02 की मौत,04 घायलों को पुलिस SDRF द्वारा रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया..
घटना स्थल वीडियो..

SDM देवप्रयाग ने जानकारी देते हुए बताया कि आज राजस्व ग्राम धौलंगी गांव के समीप रिस्कोटी नामी तोक के सामने जुमकांणीयौं नामी स्थान (मलेथा टिहरी रोड) पर सुबह करीब 06:00 बजे लगभग एक गैस की गाड़ी में आग लगने की सूचना मिली. गाड़ी में रखे 15- 20 से अधिक भरे गैस सिलेंडरों में आग लगने से सिलेंडर एक-एक कर फटने की जबरदस्त आवाज आसपास के अन्य गांव तक सुनाई दी.बताया जा रहा है कि सिलेंडरों से भरे गाड़ी में का आग लगने से पहले गाड़ी का चालक सुरक्षित बाहर निकल गया. ऐसे में इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई जो अपने आप में राहत की बात है.फिलहाल गैस सिलेंडर की गाड़ी में अचानक आग लगने की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. जांच पड़ताल जारी है.

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन वन दरोगा भर्ती परीक्षा मामलें में दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें