अन्तरराज्जीय साईबर फ्रॉड गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफ़ाश…देहरादून निवासी से ₹20 लाख ऑनलाइन ठगी करने वाले 02 साइबर क्रिमिनल्स गिरफ्तार.. MP में छिपे तीसरे अभियुक्त की तलाश में राजपुर पुलिस रवाना..

 लॉटरी सहित अन्य लुभावने उपहार जीतने का लालच देकर SMS लिंक भेजकर की जाती थी ऑनलाइन ठगी..

गिरोह के तीसरा सदस्य जबलपुर व बिहार में बैठकर पूरी साइबर ठगी को देता है अंजाम..

गिरोह के तीसरे सदस्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को गैर प्रान्त किया रवाना.. 

देहरादून:लॉटरी सहित अन्य लुभावने उपहार जीतने का लालच देकर लोगों को लिंक भेजकर ऑनलाइन साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफ़ाश दून पुलिस ने दो शातिर साइबर क्रिमिनल को गिरफ्तार किया है.. हालांकि अभी गिरोह का एक और मुख्य सदस्य जबलपुर (MP)से साइबर फ़्रॉड नेटवर्क संचालित रहा है,जिसकी तलाश में राजपुर पुलिस अलग-अलग राज्यों में रवाना होकर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है.. एसएसपी देहरादून अजय सिंह के मुताबिक गिरफ्तार दोनों साइबर अभियुक्तों द्वारा देहरादून निवासी एक व्यक्ति को 50 लाख रुपए की लॉटरी खुलने का झांसा देकर पहले फर्जी कॉल की गई.और फिर उसके बाद मैसेज के माध्यम से लिंक भेज 20 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी की गई थी.बीते 05 सितंबर 2024 को शिकायतकर्ता (वादी)योगेश कुमार अग्रवाल निवासी मुख्य बाजार,राजपुर द्वारा थाना राजपुर पर तहरीर दी गई.वादी ने बताया कि कुछ अनजान लोगों ने उन्हें फेक कॉल कर उनके नाम से 50 लाख रुपये लोटरी खुलने की जानकारी दी.इसके बाद उन्हें मैसेज के माध्यम से 01 लिक भेजते हुये जीती गयी धनराशी को उक्त लिंक के माध्यम से प्राप्त करना बताया गया.लेकिन जब उनके द्वारा उक्त लिंक को क्लिक किया गया तो अनजान व्यक्तियों द्वारा उनके बैंक अकाउंट से ऑनलाइन 20 लाख रुपए धोखाधडी से निकाल लिये है. प्रारंभिक जानकारी सही पाए जाने पर वादी के तहरीर के आधार  पर थाना राजपुर में धारा 318 (4 )BNS में मुकदमा पंजीकृत किया.वही घटना के अनावरण और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष राजपुर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.इसी क्रम थाना राजपुर पुलिस टीम द्वारा मोबाइल सर्विलांस व मुखबिर की सूचना पर ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटना में शामिल 02 साइबर फ़्रॉड अभियुक्तों अमन व ईशान त्यागी को आईएसबीटी हरिद्वार बायपास रोड से गिरफ्तार किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अपराध व कानून व्यवस्था दुरुस्त करने सहित यातायात प्रबन्धन को लेकर पुलिस DGP ने सम्बन्धित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश… ओवरलोडिंग,शराब पीकर वाहन चलाने और डग्गामारी सहित हाईवे बाधित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश..

एसएमएस वाले लिंक को क्लिक करते ही बैंक अकाउंट हो जाता है खाली..

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार दोनों साइबर अभियुक्त अमन व ईशान त्यागी द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा अलग-अलग लोगों को फोन कर लॉटरी या अन्य लुभावने उपहार जीतने का लालच देकर पहले उन्हें SMS भेजा जाता है.इसके बाद जैसे ही उक्त व्यक्तियों द्वारा उस SMS में दिये हुये लिंक को क्लिक किया जाता है,उनके अकाउंट की सारी डिटेल उन्हें मिल जाती है.इसके उपरांत वे लोग उनके अकाउंट से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर पैसे को अपने एक अन्य सहयोगी रोहन निवासी जबलपुर मध्य प्रदेश के अकाउंट में ट्रांसफर कर देते है.जिसके बाद उक्त पैसे को तीनों आपस में बाट लेते है..

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देहरादून पुलिस का रूट डायवर्ट एवं पार्किंग व्यवस्था.. परेड ग्राउण्ड के चारों ओर जीरो-जोन रहेगा..ट्रैफिक प्लान देख कर निकले..

 गिरफ्तार साइबर अभियुक्त :- 

1- अमन पुत्र सुनील दत्त निवासी 534 मायापुरी, जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, उम्र 26 वर्ष।

2- ईशान त्यागी पुत्र संजीव त्यागी निवासी म०नं०- 28 कैलाश पार्क अरथला मोहन नगर, जनपद गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, उम्र 28 वर्ष। 

यह भी पढ़ें 👉  फागुन:जोशी निवास पर बैठकी होली: गीतों और रंगों से देहरादून में उल्लास की फुहार..उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देती है होली- ललित जोशी

वांटेड साइबर अभियुक्त :-

रोहन निवासी जबलपुर,मध्यप्रदेश 

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें