एनकाउंटर: लुटेरे गैंग के सरगना को मुठभेड़ के दौरान उधमसिंह नगर पुलिस ने दबोचा.. पिस्तौल,कारतूस,लूट की रकम,नेपाल करेंसी सहित पासपोर्ट बरामद..

लूट की घटना में शामिल 02 बदमाशों को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है उधम सिंह नगर पुलिस..

उधम सिंह नगर: 5 अगस्त 2026 को नानकसागर डैम क्षेत्र में एक युवक़ के साथ लूटपाट,मारपीट और अप्राकृतिक कृत्य करने वाला मुख्य अपराधी को बीती रात 6/7 अगस्त 2026 को उधम सिंह नगर में पुलिस ने मुठभेड़ की कार्रवाई उपरांत गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायरिंग में गिरफ्तार अभियुक्त को पैर गोली लगी है. पकड़े गये अभियुक्त गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के कब्जे से देसी अवैध पिस्टल, कारतूस,लूट की रकम,नेपाल क़ी करेंसी,पासपोर्ट और घटना में इस्तेमाल होने वाली मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार इस घटना में शामिल अन्य 02 अभियुक्त(दीपक सिंह व मनोज भाटिया )को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर एसएसपी अजय गणपति द्वारा जनपद में सक्रिय अपराधियों की धरपकड़ के लिए अपने अधीनस्थ अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए. इसी क्रम में थाना नानकमत्ता में 06/07 अगस्त 2026 की रात्रि में पुलिस टीम वांटेड अभियुक्त गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी बेरीघाट, खटीमा की तलाश में नानकमत्ता क्षेत्र में चेकिंग एवं गश्त कर रही थी। पुलिस के मुताबिक इसी दौरान मच्छी झाला के समीप डैम बंधे पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया..पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त का पीछा किया गया। लगभग दो किलोमीटर आगे गलाबाग के पास कच्चे रास्ते में घेराबंदी के दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसलने के बाद अभियुक्त पैदल भागने लगा जिसके द्वारा झाड़ियों की आड़ लेकर पुलिस टीम पर पुनः जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस द्वारा कई बार आत्मसमर्पण की चेतावनी दिए जाने के बावजूद अभियुक्त लगातार फायर करता रहा। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा नियमानुसार जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे घायल अवस्था में गलबग रोड के कच्चे रास्ते पर सुरक्षित गिरफ्तार कर लिया।.घायल अभियुक्त को मौके पर प्राथमिक उपचार देने के उपरांत उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव: सुरक्षित-निष्पक्ष मतदान को लेकर SSP देहरादून अजय सिंह ने संवेदनशील मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण..सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के अधीनस्थों को सख्त निर्देश..वोट डालने आयी वयोवृद्ध 87 साल की महिला बातचीत कर  चेहरे में मुस्कान बिखेरी…

लूट का घटनाक्रम..
नानकमत्ता पुलिस के अनुसार पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों दीपक सिंह निवासी झनकट एवं मनोज भाटिया निवासी बानूसी के साथ मिलकर 05 अगस्त 2026 को नानकसागर डैम क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट कर उसका पर्स एवं नकदी लूटी थी तथा उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए गए। घटना के बाद पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए वह लगातार फरार चल रहा था तथा गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से पुलिस टीम पर फायरिंग की।अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 109(1), 317(2), 3(5) बीएनएस तथा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। घटना में शामिल अन्य 02 अभियुक्त(दीपक सिंह व मनोज भाटिया )को पूर्व में ही किया जा चुका है गिरफ्तार ।

यह भी पढ़ें 👉  दुस्साहस की हदें पार,थाना प्रभारी के साथ थाने में मारपीट ! मुकदमा दर्ज,आरोपी हिरासत में.

पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त:
➡️ गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र मंजीत सिंह निवासी – बेरीघाट, कोतवाली खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर उम्र – 30 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  SSP उधमसिंहनगर का सख्त एक्शन..बाजपुर क्षेत्र से अवैध कसीनो का भंडाफोड़...12 जुआरी गिरफ्तार..लाखों का कैश बरामद...युवाओं को नहीं लगने देंगे जुए के लत: SSP,UDN

बरामदगी
➡️ 01 अवैध तमंचा .315 बोर
➡️ 01 खोखा कारतूस .315 बोर
➡️ 01 जीवित कारतूस .315 बोर
➡️ घटना में लूटा गया भूरे रंग का पर्स
➡️ ₹1,220 भारतीय मुद्रा
➡️ ₹30 नेपाली मुद्रा
➡️ 01 एक्सिस बैंक एटीएम कार्ड
➡️ 01 मोबाइल खरीद का बिल
➡️ 01 पासपोर्ट साइज फोटो
➡️ 01 हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट)

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें