कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार हुई सख्त , नई SOP जारी. स्कूल बंद, रैलियों पर भी रोक. *और भी बहुत कुछ पढ़िये आदेश..*

उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना के खतरे को देखते हुए ।औऱ कोरोना वायरस पर नियंत्रण को लेकर राज्यसरकार द्वारा नई गाइडलाइन जारी की गई है ।जिसमें 16 जनवरी 2022 तक समस्त सार्वजनिक समारोह, मनोरंजन, सांस्कृतिक आदि गतिविधियों की रोक लगा दी गई है। साथ ही राजनीतिक रैलियां एवं धरना प्रदर्शन को भी 16 जनवरी 2022 तक अनुमति नहीं होगी।

यह भी पढ़ें 👉  दुस्साहस: Boy's Hostel के बाहर फायरिंग करने वाले को 24 घण्टें अंदर दून पुलिस ने दबोचा.. गिरफ्तार अभियुक्त प्रेमनगर स्थित नामी यूनिवर्सिटी का छात्र..अन्य अभियुक्तों की तलाश भी तेज़..दो छात्र गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में घटना कारित:पुलिस


होटल के कांफ्रेंस हॉल, स्पा और जिम का उपयोग कोविड-19 प्रोटोकोल के अनुपालन के साथ 50% क्षमता के साथ किए जाने की अनुमति होगी। राज्य में आंगनवाड़ी केंद्र एवं कक्षा 12 तक के सभी शैक्षणिक संस्थान 16 जनवरी 2022 तक बंद रहेंगे। इस दौरान ऑनलाइन क्लास से कक्षाएं जारी रहेंगी। विवाह समारोह एवं शव यात्रा में 50 फीसदी क्षमता के साथ व्यक्तियों को सम्मिलित होने की अनुमति है। इस दौरान कोविड-19 पालन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ों पर बर्फवारी, मैदानों में सर्दी का सितम भारी. यहाँ आज जमकर हुआ हिमपात. * देखिए वीडियो*

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें