गृह मंत्री अमित शाह का भ्रामक वीडियो सोशल मिडिया पर प्रसारित करने का मामला..SSP देहरादून ने स्वयं संज्ञान लेकर कराया मुकदमा दर्ज…

साइबर सेल व सोशल मीडिया मॉनिटर सेल को अलर्ट करते हुए वायरल भ्रामक वीडियो की जांच कर तत्काल वैधानिक कार्यवाही के दिये थे निर्देश…

सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक तथ्यों पर आधारित वीडियो का एसएसपी देहरादून ने लिया संज्ञान..

देहरादून:भारत सरकार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का चुनावी भाषण से सम्बंधित भ्रामक तथ्यों वाले कूटरचित वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का एक मामला देहरादून जनपद में समाने आया हैं..एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा इस कूटरचित वीडियो का स्वयं संज्ञान लेकर कोतवाली नगर में आरोपित व्यक्ति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया हैं..

यह भी पढ़ें 👉  आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों पर अर्धसैनिक बलों व पीएसी के साथ दून पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च……लोगों को निर्भिक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिये किया जागरूक…

 पुलिस के अनुसार समाज में समुदायों के बीच वैमनस्यता पैदा करने व वर्तमान में जारी लोकसभा निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित कर चुनावी लाभ लेने के आशय से सोशल मीडिया पर केंद्रीय गृह मंत्री भारत सरकार का भ्रामक तथ्यों पर आधारित एक कूटरचित वीडियो Urban pahadi नाम के सोशल मीडिया हैंडल पर  प्रसारित किया जा रहा हैं..उक्त प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा जनपद में स्थापित सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल एवं साइबर सेल की टीम को अलर्ट करते हुए उक्त सोशल मीडिया अकाउंट होल्डर की जांच कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे… साइबर सेल देहरादून द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में Urban pahadi नाम के ट्विटर अकाउंट से उक्त भ्रामक वीडियो को प्रसारित किये जाने के साथ ही इस भ्रामक वीडियो का कई अन्य जगहों पर भी वायरल होना पाया गया.ऐसे में प्रभारी साइबर सेल देहरादून मनोज मैनवाल द्वारा उक्त संबंध में कोतवाली नगर पर दी गई तहरीर के आधार पर सोशल मीडिया अकाउंट (Urban pahadi) संचालक के खिलाफ   धारा 66 सी/ 66 डी आईटी एक्ट तथा 153 ए/ 171 एफ/469/ 505/ 505(2) IPC के तहत का मुक़दमा पंजीकृत किया गया हैं..

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उत्तराखंड में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में आयोजित कला उत्सव..लोकपर्व इगास के शुभ अवसर पर कलाकारों ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें