नेहरु कॉलोनी क्षेत्र में हुई लूट की घटना का दून पुलिस ने 24 घण्टें में किया खुलासा…वारदात को अंजाम देने वाले 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लुट का माल व नकदी बरामद..

गिरफ्तार दोनों अभियुक्त है आदतन अपराधी,जो पूर्व में भी आपराधिक घटनाओ में जा चुके है जेल..

अभियुक्तों के कब्जे से घटना में लूटा गया कीमती मोबाइल,नगदी तथा अन्य सामान किया बरामद..

देहरादून: थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत गणेश विहार कुकरेजा कुंज के पास हुई लूट की वारदात का डॉन पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले 02 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.. अभियुक्तों के कब्जे से लूट गया पर्स मोबाइल,नकदी सहित कीमती सामान बरामद किया गया है.. पुलिस के अनुसार  गिरफ्त में आए दोनों अभियुक्त आदतन अपराधी है, जो कई आपराधिक मामलों में पहले भी जेल जा चुके हैं..

यह भी पढ़ें 👉  मौसम ने बदली करवट, पहाड़ो पर जबरदस्त बर्फवारी, मैदानों में बढ़ी ठिठुरन ... *देखिए बर्फबारी की ताजा तस्वीरें*

पुलिस के अनुसार 05 मार्च 2024 को शिकायतकर्ता आदित्य गैरोला द्वारा सूचना दी की 02 बदमाशों द्वारा गणेश विहार कुकरेजा कुंज के पास से वादी से मोबाइल,पर्स व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए थे. मामलें की गंभीरता को देखते हुए तहरीर के आधार थाना नेहरू कॉलोनी में  धारा 392/506 IPC के तहत मुकदमा पंजिकृत किया गया..

लूट की घटना के शीघ्र अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी देहरादून के निर्देश पर  तत्काल थाना नेहरु कॉलोनी थानाध्यक्ष नेतृत्व में टीम गठित की गई.. घटना स्थल सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुये अभियुक्तो के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुए आज 06 मार्च 2024 को मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल दोनों अभियुक्तो को अजबपुर फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ़्तार किया गया..लुटेरों के कब्जे से घटना में लूटा गया मोबाइल व पर्स बरामद किया गया..पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है,जो पूर्व में एनडीपीएस एक्ट,चोरी व धमकी समेत मारपीट की घटनाओ में जेल जा चुके है..

यह भी पढ़ें 👉  Good News: देहरादून स्मार्ट सिटी मिशन में बेहतरीन सड़क निर्माण के साथ-साथ शहर को आकर्षक बनाने का कार्य जारी..पर्यटकों के लिए मनमोहक और देहरादून वासियों के लिए सुविधाओं युक्त शहर बनाना हमारी प्राथमिकता: स्मार्ट सिटी CEO/DM दून

 गिरफ्तार अभियुक्त-

1- मो0 जावेद उर्फ सोनू पुत्र इरफान निवासी अजबपुर कला मस्जिद वाली गली थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून उम्र-24 वर्ष..

2- शौकीन पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी अजबपुर कल मस्जिद वाली गली, थाना नेहरू कॉलोनी, उम्र – 20 वर्ष..

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर: पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक !...

आपराधिक इतिहास :-

मो0जावेद उर्फ सोनू

1-  मु0अ0सं0-193/20 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना नेहरु कॉलोनी देहरादून 

2-  मु0अ0सं0-294/22 धारा 380 /411 भादवि0 थाना नेहरु कॉलोनी देहरादून 

3-  मु0अ0सं0-249/23 धारा 323/504/506 भादवि0 थाना नेहरु कॉलोनी देहरादून 

4-  मु0अ0स0 86/24 धारा 392/506 भादवि0 थाना नेहरु कॉलोनी देहरादून 

शौकिन पुत्र रफिक

1-  मु0अ0सं0-249/23 धारा 323/504/506 भादवि0 थाना नेहरु कॉलोनी देहरादून 

2-  मु0अ0स0 86/24 धारा 392/506 भादवि0 थाना नेहरु कॉलोनी देहरादून ..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें