शिकंजा:जिले के बड़े बकायदारों की गर्दन तक पंहुचे जिला प्रशासन के हाथ,03 बिल्डर्स सहित इंश्योरेंश कम्पनी की सम्पति कुर्क..जारी रहेगा एक्शन: प्रशासन…

डीएम के निर्देश पर तहसील सदर अन्तर्गत बड़े बकायदारों पर एसडीएम न्याय के नेतृत्व में राजस्व टीम ने की कार्यवाही….जिले के बड़े बकायेदारों पर जिला प्रशासन की कार्रवाई,सम्पति कुर्क..

देहरादून: (13 नवम्बर 2025)

देहरादून: जिले के तीन बड़े बकायेदार व्यापरिक संस्थानों के खिलाफ सख़्त रुख अपनाते हुए जिला प्रसाशन की राजस्व टीम ने कुर्की की कार्रवाई की हैं. राजस्व बकाया का भुगतान न करने वालों में 02 कंस्ट्रक्शन (बिल्डर्स) कंपनियां है,जबकि 01 इंश्योरेंस कंपनी है.जिलाधिकारी सविन बसंल द्वारा समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-2 क्षेत्र में बड़े बकायदारों से राजस्व वसूली के निर्देश दिए गए हैं.इसी निर्देश के क्रम में आज गुरुवार (13 नवंबर 2025) को उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी के नेतृत्व में राजस्व की टीम ने तहसील सदर अन्तर्गत बड़े बकायदारों की सम्पत्ति कुर्क की कार्यवाही की गई.कुर्की की जद में आने वाले कम्पनी-मैसर्स साई कन्स्ट्रक्शन बिल्डर्स राजीव त्यागी का विसप्रिंग विला राजपुर रोड पर 4 बीएचके फ्लैट की सील किया गया.वही डीएचएफएल प्रमेसिया लाईफ इंश्योरेंश क0 लि0, एवं मैसर्स ओपीजी टीवी, प्रो0 सुमित प्रकाश गुप्ता कैनाल रोड की सम्पति को भी कुर्क की कार्यवाही कर सम्पत्ति सील कर दी गई हैं.इसके अतिरिक्त तीसरे नम्बर पर-मैसर्स साई कन्स्ट्रक्शन बिल्डर्स राजीव त्यागी 196/3-1 राजपुर रोड पर लगभग 3.41 करोड़ की जीएसटी वसूली थी,जिसके एवज में इस बिल्डर्स की विसप्रिंग विला राजपुर रोड पर 4 बीएचके फ्लैट को सील कर दिया गया है.वही डीएचएफएल प्रमेसिया लाईफ इंश्योरेंश क0 लि0, पर लगभग 33.83 लाख एवं 10 प्रतिशत् संग्रह व्यय की कुर्की की कार्यावाही करते हुए कार्यालय सील, कर दिया गया है. वहीं मैसर्स ओपीजी टीवी, प्रो0 सुमित प्रकाश गुप्ता कैनाल रोड पर लगभग 20.10 लाख एवं अन्य कुर्की की कार्यवाही में कृष्णा होम राजपुर रोड में फ्लैट सील कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत देहरादून ने अलग-अलग स्थानों पर चलाया दून पुलिस ने जागरूकता अभियान..शिक्षा से वंचित 24 बच्चों को चिन्हित कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के निर्देश: SSP दून..


जिलाधिकारी के सख्त निर्देश हैं कि जिले के बड़े बकायेदारों से राजस्व वसूली की जाए, राजस्व जमा न कराने की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के तहत् सम्पत्ति कुर्क करने की कार्यवाही की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  पहल: राज्य की सीमाओ के चेकपोस्ट पर हाईटेक कैमरे बता देंगे गाड़ी का इतिहास . गाड़ी के कागजात पूरे न होने पर होगा ऑटोमैटिक चालान...

इन बड़े बकायदारों पर हुई कुर्क की कार्रवाई..

मैसर्स साई कन्स्ट्रक्शन बिल्डर्स राजीव त्यागी का विसप्रिंग विला राजपुर रोड पर 4 बीएचके फ्लैट सील, 3.41 करोड़ की है राजस्व वसूली,

यह भी पढ़ें 👉  रिजॉर्ट में एक बार फिर अवैध देह व्यापार समेत नशे का पर्दाफाश,तीन अभियुक्त गिरफ्तार,रिजॉर्ट मालिक सहित अन्य फ़रार,बाहरी राज्यों की 15 युवतियां रेस्क्यू.

डीएचएफएल प्रमेसिया लाईफ इंश्योरेंश क0 लि0, कार्यालय कुर्क कर किया सील, 33.83 लाख की है राजस्व वसूली

मैसर्स ओपीजी टीवी, प्रो0 सुमित प्रकाश गुप्ता कैनाल रोड, कुर्की की कार्यवाही में कृष्णा होम राजपुर रोड में फ्लैट सील

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें