बड़ी ख़बर:सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर नौजवानों से 02 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले इनामी गैंगस्टर को STF ने किया गिरफ्तार..देहरादून में अपनी पहचान बदलकर एक बार फिर से ठगी का जाल…

देहरादून: सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर नौजवानों से 02 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले भगोड़े इनामी गैंगस्टर को उत्तराखंड STF ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार STF की शिकंजे में आया दिल्ली निवासी आरोपी पंकज सामंत अपनी पहचान बदलकर देहरादून के राजपुर में ठिकाना बनाकर एक बार फिर से नवयुवकों को ठगने की फिराक में था..लेकिन इससे पहले ही एसटीएफ ने मैनुअली पुलिसिंग और मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर 10 हज़ार के इनामी शातिर ठग पंकज सामंत को राजपुर के धोरण खास ठिकाने से गिरफ्तार किया हैं..एसटीएफ की शुरुआती जांच में पता चला कि अभियुक्त राजपुर के धोरण खास में गुपचुप तरीके से नाम बदलकर एक बार फिर से सीआरपीएफ व आईटीबीपी सैन्य विभागों में भर्ती करने के नाम पर युवकों को ठगने की फिराक में था.. गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ उत्तराखंड के कुमाऊं के अलग-अलग जनपदों में आधा दर्जन धोखाधड़ी के मुकदमें दर्ज हैं..

बाईट- आयुष अग्रवाल, STF, एसएसपी, उत्तराखंड

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा:उत्तराखण्ड में देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर STF का प्रहार..सोशल मीडिया के माध्यम से कट्टरपंथी एवं राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त व्यक्ति क़ो दबोचा ..अन्तरराज्यीय देशद्रोही नेटवर्क से भी जुड़े तार,यूपी में भी STF क़ी दबिश..

कुमाऊं के अलग-अलग थानों में आधा दर्जन धोखाधड़ी के मुदकमें में दर्ज…

STF एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार किये गए आरोपी पंकज सामंत के खिलाफ उत्तराखण्ड के नवयुवकों को फौज में भर्ती करवाने के नाम पर 02 करोड़ रूपये से अधिक की ठगी किए जाने के सम्बन्ध में जनपद पिथौरागढ़ के अलग अलग थानों में 04 और उधमसिंह नगर में 02 मुक़दमें पंजीकृत किए गए थे.इतना ही नहीं जनपद पिथौरागढ़ के कोतवाली जौलजीवी, थाना जाजरदेवल और कोतवाली पिथौरागढ़ में एक-एक मुकदमा दर्ज हैं. जबकि जनपद उधमसिंह नगर के कोतवाली खटीमा में 02 मुक़दमें वर्ष 2023 में पंजीकृत हुये थे.STF एसएसपी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के बारे में जानकारी हुई की ये बेहद शातिर किस्म का अपराधी हैं,जो अपना गैंग बनाकर नवयुवकों को फौज में नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों रूपये की ठगी कर चुका है. ऐसे में इस गैंग की गतिविधियों को देखते हुए पूरे गैंग के खिलाफ कोतवाली जौलजीवी जनपद पिथौरागढ़ में गैंगस्टर एक्ट का भी मुक़दमा  पंजीकृत किया गया है. अभियुक्त वर्ष 2023 से लगातार फरार चल रहा था. इसकी गिरफ्तारी के लिए पर पिथौरागढ़ SP द्वारा ₹10000 का इनाम घोषित किया गया था..

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर:उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने पदभार ग्रहण किया..इन प्रमुख प्राथमिकताओं पर बोले..

 बिना फोन का इस्तेमाल किए शातिराना तरीके से ठगी का धंधा..

एसटीएफ एसएसपी आयुष के मुताबिक गिरफ्तार गैंगस्टर पंकज सावंत काफी शातिर किस्म के साथ किसी प्रकार से फोन का उपयोग नहीं करता था. ऐसे में मैन्युअल पुलिसिंग और सूचनाओं के आधार पर एसटीएफ टीम द्वारा इसकी गिरफ्तारी प्रयास किया जा रहे थे, जिसके फलस्वरुप उत्तराखण्ड  अभियुक्त को देर रात देहरादून के धोरण खास,थाना राजपुर क्षेत्र दबोचा गया..

देहरादून में अपनी पहचान बदलकर एक बार फिर से ठगी का जाल..

वही गिरफ्तार किए गए अपराधी से पूछताछ में जानकारी मिली कि  अभियुक्त ने अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये काफी समय से धोरण खास राजपुर,देहरादून क्षेत्र में गुपचुप तरीके से ठिकाना बना लिया था,और अपनी पहचान बदलकर यहाँ ठगी कर रह रहा था.. अभियुक्त अपने परिवार जनों से भी किसी भी प्रकार से सम्पर्क नहीं करता था.फ़रार होने के बाद से अपना फोन भी बन्द किया हुआ था..जांच में यह भी पता चला कि गैंगस्टर पंकज सामंत  देहरादून के इस क्षेत्र में सक्रिय होकर एक बार फिर से नवयुवकों फ़ौज को नौकरी दिलाने के नाम पर योजना बनाकर ठगी को अंजाम देने के फिराक में था.. 

यह भी पढ़ें 👉  राजनीति: देर रात मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात. "तो बन गईं बात"। मान गए हरक ....

गिरफ्तार गैंगस्टर अभियुक्त

पंकज सामन्त पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी प्लाट नं0 24 जीएफ केएच नं0 45/25/2 निगली बिहार एक्सटेंशन बपरौला पश्चिमी दिल्ली.

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

1.मु0अ0सं0 164/23 धारा 420, 120 बी भादवि कोतवाली पिथौरागढ़ जनपद पिथौरागढ़.

2.मु0अ0सं0 51/23 धारा 420 भादवि थाना जाजर देवल जनपद पिथौरागढ़.

3.मु0अ0सं0 20/23 धारा 420, 120बी, 504, 506 भादवि कोतवाली जौलजीवी जनपद पिथौरागढ़.

4.मु0अ0सं0 25/23 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट कोतवाली जौलजीवी जनपद पिथौरागढ़.

5.मु0अ0सं0 504/23 धारा 420, 506 भादवि कोतवाली खटीमा जनपद ऊधमसिंह नगर..

6.मु0अ0सं0 513/23 धारा 420, 506 भादवि कोतवाली खटीमा जनपद ऊधमसिंह नगर..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें