बड़ी खबर:उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने पदभार ग्रहण किया..इन प्रमुख प्राथमिकताओं पर बोले..

देहरादून: उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज सोमवार (31 मार्च 2025)को सचिवालय स्थित मुख्य सचिव कार्यालय में पदभार ग्रहण किया. निवर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन को पदभार सौंपा. इस अवसर पर नवनियुक्त मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कहा कि सरकार की नीतियों का राज्य के विकास में सफलतापूर्वक क्रियान्वयन करना प्रशासन की प्राथमिकता हैं.आजीविका, रोजगार, कौशल विकास और रिवर्स माइग्रेशन भी प्रमुख प्राथमिकताओं में है. आजीविका के नए-नए अवसरो पर काम करना और इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास करना राज्य की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.शहरीकरण एवं राज्य का स्वास्थ्य क्षेत्र भी एक बड़ी चुनौती है.उन्होंने कहा हमें शहरों को बेहतर बनाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए निरंतर कार्य करना होगा.इसके साथ ही जल संरक्षण भी एक बड़ा मुद्दा है. जल संकट का सामना पूरी दुनिया कर रही है. इन मुख्य मुद्दों पर आम नागरिक के हित में धरातल पर प्रभावी कार्य करने की जरूरत है..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:साइबर क्राइम पुलिस ने पकड़ा एक और राष्ट्रीय स्कैम..दुबई/सऊदी अरब और पाकिस्तान में रह रहे लोगों की तनख्वाह को भारतीय करेंसी में कन्वर्ट कराने के नाम पर इंडियन बैंक खातों से लाखों की धोखाधड़ी..गिरोह का साइबर क्रिमिनल राजस्थान से गिरफ्तार..

 राज्य की वित्तीय स्थिति  पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कहा कि हमें नए संसाधनों की खोज और वर्तमान संसाधनों को बढ़ाने पर निरंतर कार्य करना होगा.

यह भी पढ़ें 👉  यूपी के ड्रग्स तस्करों पर दून पुलिस का कसता शिकंजा..तकरीबन 01 करोड़ क़ीमत की स्मैक के साथ अलग-अलग गैंग के 02 ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार..गिरोह के अन्य सदस्यों को वांटेड कर धरपकड़ जारी…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें