शिकंजा:उत्तराखण्ड में देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर STF का प्रहार..सोशल मीडिया के माध्यम से कट्टरपंथी एवं राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त व्यक्ति क़ो दबोचा ..अन्तरराज्यीय देशद्रोही नेटवर्क से भी जुड़े तार,यूपी में भी STF क़ी दबिश..

इंग्लिश पिस्तौल 5 कारतूस,4 detonator,और AK 47 के कारतूस भी बरामद..

देहरादून/ उधम सिंह नगर: उत्तराखण्ड में देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कसते STF क़ी टीम ने सोशल मीडिया के माध्यम से कट्टरपंथी एवं राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त एक व्यक्ति जनपद उधम सिंह नगर के गदरपुर इलाके से गिरफ्तार किया है. अभियुक्त से कड़ी पूछताछ और उसकी निशानदेशी देर रात्रि सर्च अभियान उसके बताये ठिकाने से एक इंग्लिश पिस्तौल 5 कारतूस,4 detonator,और AK 47 के 02 कारतूस भी बरामद किये गये है.. एसटीएफ को गोपनीय सूचना मिली थी जिसके आधार पर इस व्यक्ति को गदरपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया.STF टीम द्वारा अभियुक्त के मोबाइल फोन की जांच करने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कट्टरपंथी एवं जिहादी विचारधारा से संबंधित समूह,चैट एवं सामग्री मिली.जांच पड़ताल में ऐसी संभावना जताई गईं है क़ी अभियुक्त अन्तरराज्यीय देशद्रोही नेटवर्क से जुडा है.ऐसे में स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड (STF )की विशेष टीम द्वारा नेटवर्क से जुड़े सम्भावित लोगों के लिए उत्तर प्रदेश में भी दबिश दी जा रहीं है.उत्तराखंड STF, एसएसपी अजय सिंह के अनुसार आरोपी के विरुद्ध बीएनएस एवं आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें 👉  फ़र्जी इनकम टैक्स कमिश्नर बनकर जमीनों की धोखाधड़ी करने वाले 02 शातिर बदमाश गिरफ्तार,SDM समेत कई बड़े अधिकारियों को फिल्मी अंदाज में रौब से फ़ोन कर करवाते थे अपने काम.. गिरफ्तार अपराधी हरियाणवी फिल्मों के भी कलाकार..

सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने एवं देश की एकता/अखंडण्ता और संम्प्रभुता विरोधियों पर उत्तराखंड सुरक्षा तंत्र की पैनी नज़र..

बता दें कि मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशन में “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” के विजन और राज्य में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने एवं देश की एकता/अखंडण्ता और संम्प्रभुता/सुरक्षा को प्रभावित करने वालो पर उत्तराखंड सुरक्षा एजेंसियों द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है..इसी क्रम में एसटीएफ उत्तराखण्ड को प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर थाना गदरपुर, जनपद उधमसिंहनगर निवासी मो. सलाउद्दीन पुत्र अब्दुल मालिक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। आरोप है कि वह विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (इंस्टाग्राम, टेलीग्राम एवं सिग्नल) के माध्यम से युवाओं को प्रभावित कर कट्टरपंथी एवं जिहादी विचारधारा से जोड़ने तथा सामाजिक सौहार्द, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के विरुद्ध गतिविधियों को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा था।
एसटीएफ टीम द्वारा उसके मोबाइल फोन की जांच के दौरान सिग्नल एवं टेलीग्राम एप पर कई समूहों और चैट्स में कथित रूप से जिहाद, शहादत तथा राष्ट्रविरोधी विचारों से संबंधित सामग्री और संदेश पाए गए। प्रारंभिक जांच में युवाओं को भ्रमित कर उग्र विचारधारा की ओर प्रेरित करने संबंधी गतिविधियों के संकेत मिले हैं।
प्रारम्भिक जांच में आरोपी के सोशल मीडिया नेटवर्क के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय/ट्रांस-बॉर्डर कट्टरपंथी तत्वों से संभावित संपर्कों के संकेत मिले हैं। इन कनेक्शनों की सत्यता एवं दायरे की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच के दौरान चैट्स में हथियार, विस्फोटक सामग्री के सुरक्षित भंडारण एवं उनकी आवाजाही से संबंधित संदिग्ध बातचीत भी सामने आई है, जिसकी तकनीकी एवं फॉरेंसिक जांच की जा रही है। आरोपी द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि कुछ चैट एवं संपर्कों को उसने डिलीट कर दिया था। साथ ही उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी एक व्यक्ति से उसके संपर्क होने की जानकारी भी सामने आई है, जिसकी भूमिका की जांच जारी है। पूछताछ में संवेदनशील जानकारी मिली है
वही पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि कुछ घटनाओं से प्रभावित होकर उसके भीतर कट्टरपंथी सोच विकसित हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उसके विरुद्ध धारा 152, 61(2) बीएनएस तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 66(C) एवं 66(F) के तहत कार्रवाई करते हुए नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है..

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: प्रेमनगर के झाझरा क्षेत्र क्लोरीन गैस लीक होने से इमरजेंसी…आसपास के आवासीय घरों को खाली कर सुरक्षित स्थान में पहुंचाया गया.. मौके पर खुद SSP मोर्चा संभाल SDRF/NDRF सहित फायर सर्विस के साथ Safe Disposal कार्रवाई में जुटे..

STF, एसएसपी अजय सिंह के अनुसार देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त अपराधी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया गया है,प्रारंभिक पूछताछ और गोपनीय सोर्स से जानकारी में आया है की देश विरोधी गतिविधियों में पाकिस्तान द्वारा मलेशिया से एक व्यक्ति (handler) द्वारा इसको संचालित किया जा रहा था और किसी घटना को अंजाम देने के लिए तैयारी हो रही थी.सभी अभिसूचना एजेंसी और संबंधित को अवगत करा कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है..

एसटीएफ, SSP द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति को देश/राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्तता की कोई सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल एसटीएफ को अवगत कराएं। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी….

यह भी पढ़ें 👉  *उत्तराखंड में बीजेपी रिटर्न* भाजपा को 48 सीटें, तो कांग्रेस 18 में सिमटी 4 अन्य जीते.. *देखिए किस विधानसभा में किसने मारी बाज़ी..*

गिरफ्तार अभियुक्त-
1.मोहम्मद सलाउद्दीन पुत्र अब्दुल मलिक निवासी मजरासीला गदरपुर जनपद उधमसिंहनगर..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें