राष्ट्रपति भ्रमण/प्रवास कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को आलाधिकारियों ने किया ब्रीफ..वीवीआईपी रूट,प्रवास स्थल सहित कार्यक्रम स्थल पर त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश…

देहरादून : 12 जून 2026 क़ो भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देहरादून जनपद भ्रमण एवं प्रवास कार्यक्रम है. 13 जून 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय सैन्य अकादमी (IMA )में होने वाली पासिंग आउट परेड (POP)में इस बार मुख्य अतिथि होंगी. राष्ट्रपति इस POP परेड की सलामी लेंगे..ऐसे में इस प्रस्तावित वीवीआईपी ( राष्ट्रपति) भ्रमण/प्रवास कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा में नियुक्त किये गये समस्त पुलिस बल की बुद्धवार 10 जून 2026 कोउत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अभिसूचना एवं सुरक्षा व अन्य उच्चाधिकारी गणों द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में ब्रीफिंग की गई.. ब्रीफिंग के दौरान राष्ट्रपति कार्यक्रम क़ो लेकर सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा करते हुए वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य में सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों को सजग एवं सतर्क रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया गया..वीवीआईपी सुरक्षा ब्रीफिंग के दौरान महानिदेशक अभिसूचना एवं सुरक्षा, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एंव कानून व्यवस्था, पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उपस्थित पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए बताया कि सभी अधिकारी/कर्मचारी ड्यूटी के दौरान निर्धारित समय से पूर्व ही अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर,अपनी ड्यूटी के सम्बन्ध में अपने प्रभारी अधिकारी से जानकारी प्राप्त करते हुए ड्यूटी स्थल व उसके आस-पास के स्थानों को भली-भांति चैक कर ले. साथ ही ड्यूटी में नियुक्त सभी अधिकारी/कर्मचारी अपने साथ पहचान पत्र एवं ड्यूटी कार्ड अवश्य रखे.

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का देहरादून में भव्य आयोजन...ऑपरेशन “सिंदूर” की ऐतिहासिक विजय को समर्पित पद यात्रा: CM..

सभी नोडल पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह सादे व वर्दी में लगने वाले समस्त पुलिस बल की पहचान कर उनके ड्यूटी कार्ड चैक करते हुए उन्हें ड्यूटी के सम्बन्ध में भली भांति ब्रीफ कर लें तथा इस बात को सुनिश्चित कर लें कि ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण अपने ड्यूटी स्थल को छोडकर किसी एक स्थान पर एकत्रित न हों।

वीवीआईपी प्रवास स्थल, कार्यक्रम स्थल, रुट व उसके आस-पास के क्षेत्रों में सदिंग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु सघन चैकिंग सुनिश्चित करते हुए आस पास स्थित हाई राइज बिल्डिंग्स में रहने वाले लोगों के शत-प्रतिशत सत्यापन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए साथ ही हाईराइज बिल्डिंग के साथ-साथ, पानी की टंकियो, फ्लाई ओवर आदि स्थानो की बी0डी0एस0 तथा डॉग स्कवॉड टीम से सघन चेकिंग कराते हुए उक्त स्थानों पर आवश्यक पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाये।

यह भी पढ़ें 👉  अब प्रत्येक सप्ताह मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 में आने वाली शिकायतों का होगा समाधान:DGP.. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेशभर की पुलिस से समीक्षा बैठक कर दिए गए दिशा निर्देश..

ड्यूटी पर नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारी अपने आस-पास के स्थान को भली-भांति चैक करते हुए इस बात को सुनिश्चित कर लें कि उनके आस-पास तय कार्यक्रम के अतिरिक्त किसी भी प्रकार की कोई नई गतिविधि न हो। इसके अतिरिक्त ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को निर्देशित किया कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग न किया जाए और न ही बिना बताये अपने ड्यूटी प्वांईट को छोडा जाये। ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर सम्बन्धित पुलिस कर्मी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक डायवर्ट: 🚧 दशहरा पर्व के चलते देहरादून शहर यातायात /डायवर्ट प्लान 🚧..असुविधा से बचने के लिये ट्रैफिक प्लान को देखकर ही घर से निकले:SSP दून

सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वीवीआईपी भ्रमण के दौरान कार्यक्रम/प्रवास स्थल व उसके आस-पास के क्षेत्र में ड्रोन का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा, इस दौरान किसी को भी उक्त क्षेत्र में ड्रोन उडाने की अनुमति नहीं होगी।

इसके अतिरिक्त सभी थाना प्रभारियो को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में धर्मशालाओं, होटलो, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर सघन चैकिंग अभियान चलाकर बाहरी एंव संदिग्ध व्यक्तियो से पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

ब्रीफिंग में अभिनव कुमार (महानिदेशक अभिसूचना एवं सुरक्षा उत्तराखण्ड), वी0 मुरूगेशन (अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एंव कानून व्यवस्था), राजीव स्वरूप (पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र), धीरेन्द्र गुंज्याल (पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था), प्रमेन्द्र डोभाल (एसएसपी देहरादून) shitb ड्यूटी में नियुक्त समस्त राजपत्रित अधिकारी व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें