ध्यान रहें:घरेलू गैस कनेक्शनों की EKYC कराने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई..अब 15 अगस्त की जगह 23 अगस्त तक अंतिम तिथि..निर्धारित समय तक EKYC न कराने पर गैस आपूर्ति बाधित होंगी :DSO.

1,59,299 उपभोक्ताओं ने अभी तक नहीं कराई EKYC..ईकेवाईसी ना होने पर बाजारी मूल्य में मिलेगा घरेलू एलपीजी सिलेंडर..

देहरादून : अनिवार्य रूप से घरेलू एलपीजी गैस की ईकेवाईसी कराने की अंतिम तिथि प्रशासन द्वारा बढ़ा दी गई है.पहले 15 अगस्त 2026 इसकी अंतिम तिथि थी, लेकिन अब ईकेवाईसी करने की अंतिम तिथि आगामी 23 अगस्त 2026 कर दी गई है. इसके बाद ईकेवाईसी न करने वाले गैस उपभोक्ताओं को बिना सब्सिडी बाजार वाले मूल्य पर गैस उपलब्ध होगी.जिला आपूर्ति अधिकारी के. के. अग्रवाल के अनुसार जनपद देहरादून में घरेलू गैस कनेक्शनों की EKYC प्रक्रिया तेजी चल रही है जिसके लिए भारत सरकार द्वारा अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 निर्धारित की गई थी l
जनपद देहरादून में कुल 7,16,845 घरेलू गैस कनेक्शन हैं जिनमें से अभी तक 5,57,546
उपभोक्ताओं ने ईकेवाईसी पूरी कर ली है, जबकि 1,59,299 उपभोक्ताओं ने अभी तक नहीं कराई है। इनमें 9,243 प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी भी शामिल हैं। ऐसी दशा में भारत सरकार द्वारा एक अवसर और प्रदान करते हुए अंतिम तिथि 23 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना शीघ्र ईकेवाईसी पूर्ण कर लें।
ईकेवाईसी करने के तीन सरल माध्यम उपलब्ध हैं:
एक, संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर;
दो, गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी करने वाले डिलीवरी कर्मी के पास उपलब्ध मोबाइल एप व बायोमेट्रिक उपकरण के माध्यम से, और
तीन, संबंधित तेल विपणन कंपनी (जैसे इण्डेन, भारत गैस या एचपी गैस) का अधिकृत मोबाइल एप डाउनलोड कर स्वयं भी की जा सकती है।
जिला पूर्ति अधिकारी के के अग्रवाल द्वारा सभी गैस उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे समय रहते अपनी ईकेवाईसी पूर्ण कराकर घरेलू एलपीजी सेवाओं का निर्बाध लाभ प्राप्त करते रहें।निर्धारित अंतिम तिथि 23 अगस्त 2026 तक भी EKYC नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को घरेलू गैस की आपूर्ति बाधित हो जाएगी और उन्हें व्यावसायिक दरों पर गैस उपलब्ध होगी l

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: इस दिन खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट, कपाट खुलने की तिथि घोषित…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें