ड्रग फ्री देवभूमि 2025 के विजन को सार्थक करने की दिशा में दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही….अवैध नशा तस्करी में लिप्त 90 अभियुक्तों की एक साथ खोली गयी हिस्ट्रीशीट…नशे के कारोबार को जड़ से समाप्त करने के लिए दून पुलिस की कड़ी कार्यवाही लगातार जारी  रहेगी:SSP देहरादून

देहरादून: उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री धामी के विजन ड्रग फ्री देवभूमि 2025 को चरित्रार्थ करने की दिशा में SSP देहरादून के निर्देश पर आदतन नशा तस्करी के कारोबार में लिप्त 90 अभियुक्तों की हिस्ट्रीशीट खोली गई हैं.. उत्तराखंड राज्य गठन के 24 वर्षो में ऐसा पहली बार हुआ हैं जब एक ही जनपद में इतने नशा तस्करों पर एक साथ प्रभावी शिकंजा कसते हुए हिस्ट्रीशीट की कार्यवाही की गई हैं…पुलिस के अनुसार कड़ी कार्यवाही के दायरे में आये सभी अभियुक्तों की कडी निगरानी की जा रही हैं,साथ ही अग्रिम अन्य वैधानिक कार्यवाही भी प्रचलित हैं.. 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव सहित 04 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का एक और मुक़दमा दर्ज..सरकारी टेंडर दिलवाने के नाम पर 55 लाख की ठगी...

 बता दें कि एसएसपी देहरादून द्वारा निर्गत आदेश-निर्देशों के क्रम में अवैध नशा तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध 90 हिस्ट्रीशीट खोली गई हैं…लंबे समय से आदतन अवैध नशा कारोबार में लिप्त हैं.. ऐसे में सम्पूर्ण जनपद में अवैध नशा तस्करों के विरूद्ध वृहद स्तर पर अभियान चलाते हुए लगातार उनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जा रही है..एसएसपी देहरादून अजय सिंह के मुताबिक अवैध नशा तस्करों के सिंडिकेट को ध्वस्त करने के लिए दून पुलिस द्वारा चलाया जा रहा और ये अभियान लगातार जारी रहेगा..

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री धामी ने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के 12वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में किया प्रतिभाग..

 देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने साफ तौर पर कहा कि ड्रग्स फ्री भूमि 2025 के विज़न को साकार करने के लिए दून पुलिस लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर रही है.. नशा तस्करों की गिरफ्तारी के साथ साथ उनके विरुद्ध सख़्त निरोधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है. भविष्य में नशा तस्करों की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने व उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए 90 आदतन अभियुक्तों की हिस्ट्रीशीट खोली गयी है.ऐसे में नशे के कारोबार को जड़ से समाप्त करने के लिए दून पुलिस लगातार कड़ी कार्यवाही करती रहेगी..

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी देहरादून ने ऋषिकेश श्यामपुर समीप सडक़ चौड़ीकरण का निरीक्षण कर यथाशीघ्र सभी निर्माण कार्य संपन्न करने के दिए निर्देश…चारधाम यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व चाक-चौबंद व्यवस्थाएं बनाकर सड़कों से अतिक्रमण हटा यात्रा मार्ग सुगम बनाने के कड़े निर्देश..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें