पशु माफियाओं के खिलाफ दून की बड़ी कार्यवाही…अवैध रूप से पशुओं के कटान में लिप्त 07 अभियुक्तों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से किया गिरफ्तार.. 

गौकशी,अवैध पशु कटान/बिक्री जैसे अपराधों को किसी भी दशा में नहीं किया जाएगा बर्दाश्त..ऐसे सभी अपराधी जाएंगे सलाखों के पीछे :SSP देहरादून

एसएसपी देहरादून द्वारा अवैध रूप से पशु कटान/ मांस का विक्रय करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के सभी थाना प्रभारियों को दिए है निर्देश..

अभियुक्तों के कब्जे से 01 चापड़, 04 कुल्हाड़ी, 04 छुरी (पशु काटने के उपकरण), अवैध पशु मांस तथा मांस बेचकर कमाई गयी नगदी हुई बरामद…

देहरादून: जनपद देहरादून के थाना पटेल नगर और सहसपुर क्षेत्र में  सक्रिय पशु माफियाओं के खिलाफ  ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दून पुलिस ने अवैध रूप से पशु कटान और बिक्री करने वाले 07 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है.. पुलिस किसी कार्रवाई में अभियुक्त के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध मांस के अलावा पशु कटान के उपकरण और हजारों की नकदी बरामद की हैं.. सभी अभियुक्तों के खिलाफ धारा 3/11(1) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत अलग-अलग मुक़दमा पंजीकृत किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  पहल: थोड़ा इंतज़ार, अब 10 मिनट में देहरादून से मसूरी पहुचाने की तैयारी में सरकार । जल्द शुरू होगी हैलीसेवा ,हेलीपोर्ट के लिए जगह चिन्हित..

1- कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने अवैध रूप से पशु कटान में लिप्त मेहुँवाला क्षेत्र से 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार..

गोपनीय सूचना के आधार छापेमारी कर धरपकड़..

  कोतवाली पटेलनगर पुलिस के अनुसार 25 फ़रवरी 2024 को सूचना प्राप्त हुई कि शिमला बाईपास क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से पशुओं का कटान कर मांस विक्रय किया जा रहा है.. इस गोपनीय सूचना के आधार पर पटेलनगर पुलिस द्वारा मेहूँवाला क्षेत्र में नया नगर चौक के पास मदरसे की बांयी तरफ एक मीट की दुकान में अवैध रूप से पशुओं का कटान कर रहे 03 अभियुक्त- 1- फुरकान अली पुत्र शेर अली, 2- वसीम पुत्र मो0 युसूफ तथा   3- शाबान पुत्र रमजान को गिरफ्तार किया गया.अभियुक्तों के  कब्जे कब्जे से 01 लोहे का चापड, 01 छुरी, 01 कुल्हाडी तथा 16 किलो भैंस का मांस बरामद किया गया.. अभियुक्तों के खिलाफ थाना पटेलनगर पर धारा 3/11(1) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुक़दमा पंजीकृत किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड STF को मिली सफलता: हिजबुल मुजाहिदीन के नाम से उत्तराखंड के नैनीताल में सिलसिले-वार बम धमाकों की धमकी देने वाला आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार.. दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी धमकी वाले मुक़दमे दर्ज.. 

 गिरफ्तार अभियुक्त :

1- फुरकान अली पुत्र शेर अली, निवासी नयानगर, मेहूवाला माफी, उम्र 40 वर्ष ..

2- वसीम पुत्र मो0 युसूफ, निवासी गांव बढापुर, तहसील नगीना, जिला बिजनौर, उम्र 30 वर्ष, हाल निवासी कारगी शांति विहार, विजिलेंस ऑफिस के पास, देहरादून.

3- शाबान पुत्र रमजान, निवासी गांव तेलीवाला, तहसील डोईवाल, जिला देहरादून,उम्र 29 वर्ष, हाल निवासी शांति विहार, निकट विजलेंस ऑफिस कारगी, थाना पटेलनगर, देहरादून..

बरामदगीः-

1-01 लोहे का चापड,

2- 01 छुरी, 

3-01 कुल्हाडी

4-16 किलो भैंस का मांस 

2- थाना सहसपुर

04 अभियुक्तो को अवैध रूप से पशु कटान करते हुए सहसपुर पुलिस ने धरदबोचा..

 थाना सहसपुर पुलिस के अनुसार  ग्राम रामपुर में पशुओं का अवैध कटान कर बिना लाइसेंस मांस विक्रय करने के संबंध में प्राप्त शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए  25 फरवरी 2024 को प्रभारी निरीक्षक थाना सहसपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पशुओं का अवैध रूप से कटान कर रहे 04 अभियुक्तगणों को रामपुर गांव में अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया..यहाँ अभियुक्तों कब्जे से पशु काटने के इस्तेमाल किए जाने वाले 03 कुल्हाड़ी, 03 छुरी, 160 kg भैंस का मांस व 17,770/- रु (अवैध रूप से मीट बेचकर अर्जित धनराशि) बरामद किए गए,..गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत 03 अलग- अलग मुक़दमे पंजीकृत किये गए है..

यह भी पढ़ें 👉  राजनीति: त्रिवेंद्र की चुनाव से न के बाद, 3 विधानसभाओं के बदल जाएंगे समीकरण. जानिए किसकी कहां से हो सकती है दावेदारी, *तो क्या ये है भाजपा की तैयारी!!!*

 नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1- कोसीन पुत्र तासीन निवासी रामपुर कला थाना सहसपुर जनपद देहरादून उम्र 22 वर्ष ..

2- असलम पुत्र इकराम निवासी खुजनावर थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर उम्र 34 वर्ष ..

3- आरिफ पुत्र मतलूब निवासी रामपुर कला थाना सहसपुर जनपद देहरादून उम्र 26 वर्ष ..

4- साहिब पुत्र फारूख निवासी रामपुर कला थाना सहसपुर जनपद देहरादून उम्र 23 वर्ष..

 बरामदगी 

1- 03 कुल्हाड़ी, 

2- 03 छुरी, 

3- 160 kg भैंस का मांस

4- 17,770/- रु (अवैध रूप से मीट बेचकर अर्जित धनराशि)..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - खबर सनसनी

सम्बंधित खबरें