मायापुर-पीपलकोठी टनल हादसा: तीनों लापता व्यक्तियों के शव बरामद..

चमोली: मायापुर-पीपलकोठी स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद SDRF एवं NDRF की संयुक्त टीमें लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई थीं। आज 18 अगस्त 2026 को सर्चिंग के दौरान संयुक्त टीमों द्वारा दो अज्ञात शव बरामद किए गए। इससे पूर्व एक शव बरामद किया जा चुका था। इस प्रकार टनल में लापता बताए गए तीनों व्यक्तियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में रातभर जारी रहा SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन, 80 ज़िन्दगियों को बचाया. संकट में फसे लोगो के लिए, किसी फरिश्ते से कम नही है ये जवान...

सर्चिंग ऑपरेशन में मौके पर मौजूद SDRF टीम प्रभारी निरीक्षक कर्ण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि टनल में लापता तीनों व्यक्तियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बरामद शवों को आवश्यक कार्रवाई एवं चिकित्सकीय परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय, गोपेश्वर पहुंचा दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: फ़र्ज़ी रजिस्ट्री घोटालें के मास्टरमाइंड के०पी० सिंह पर एक और अपराध में कसेगी SIT शिकंजा.. देहरादून SSP ने प्रभावी कार्यवाही के लिए SIT को सौपीं जांच..

कठिन एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच SDRF एवं NDRF की संयुक्त टीमों द्वारा पूरी तत्परता, साहस एवं समन्वय के साथ सर्च अभियान लगातार चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  फ़र्जी रजिस्ट्री घोटालें मामलें में आखिकार देहरादून के नामी वक़ील की हुई गिरफ्तारी..पुलिस करेंगी आज खुलासा !..कई और राज आ सकते हैं सामने !..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें