निगरानी: महिला सुरक्षा के दृष्टिगत पलटन बाजार में लगाए गए नए CCTV कैमरों का जायजा लेने मौके पर पहुँचे SSP देहरादून…CCTV से नियमित मॉनिटरिंग और प्रत्येक गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखने के अधिनस्त अधिकारियों को निर्देश..

अतिक्रमण पर नजर और यातायात सुचारू करने में भी सहायक होंगे सीसीटीवी कैमरें..

बाज़ार में 24 नए CCTV कैमरें लगाए गए..कोतवाली में बनाया गया कंट्रोल रूम..

अतिक्रमण पर नजर और यातायात सुचारू में भी मददगार होंगे सीसीटीवी कैमरें..

पूर्व में जिलाधिकारी और एसएसपी देहरादून द्वारा पलटन बाजार का भ्रमण कर सीसीटीवी कैमरे लगाने के दिये थे निर्देश..

महिला सुरक्षा की दृष्टि से पलटन बाजार व उसके आस पास भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जिलाधिकारी देहरादून के सहयोग से लगाए गए 22 नये सीसीटीवी कैमरे..

नये सीसीटीवी कैमरों में लाउड हेलर भी किये गए है कनेक्ट,कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग के साथ- साथ नियमों का उल्लंघन करने वालो को दी जाएगी चेतावनी..

यह भी पढ़ें 👉  सावधान:इस नामी दूध कंपनी का ये ब्रांड फ़ेल,FDA की ओर से कंपनी पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई..

देहरादून: राजधानी देहरादून के सबसे व्यस्ततम पलटन बाजार में महिला सुरक्षा की दृष्टिगत 24 नए हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.. सीसीटीवी सर्विसलांस से निगरानी को लेकर मंगलवार देहरादून एसएसपी अजय सिंह द्वारा पलटन बाजार और उसके आसपास भीड़भाड़ वाले स्थान में लगाए गए इन नए कैमरों और कोतवाली में बनाये गए मोनिटरिंग कंट्रोल रूम का जायजा लिया. इस दौरान एसएसपी ने CCTV से नियमित मोनिटरिंग और प्रत्येक गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखने के अधिनस्त अधिकारियों को निर्देश दिए..

Oplus_16908288

अतिक्रमण पर नजर और यातायात सुचारू में भी मददगार होंगे सीसीटीवी कैमरें..

बता दें कि पूर्व में जिलाधिकारी देहरादून और एसएसपी देहरादून द्वारा पलटन बाजार का भ्रमण कर महिला सुरक्षा की दृष्टि से पलटन बाजार व उसके आसपास भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए थे.इसी क्रम जिलाधिकारी देहरादून के सहयोग से पलटन बाजार में उसके आसपास के क्षेत्र में 22 सीसीटीवी कैमरें लगाए गए है. उक्त सभी कैमरों की मॉनिटरिंग के लिए कोतवाली नगर में कंट्रोल रूम बनाया गया हैं..पलटन बाजार व उसके आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरो में लाउड हेलर भी कनेक्ट किये गए है,जिनके माध्यम से मॉनिटरिंग करने वाले व्यक्ति द्वारा कंट्रोल रूम से ही अनाउंसमेंट कर अस्थाई अतिक्रमण व यातायात के सुचारू संचालन को लेकर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सकती है..

यह भी पढ़ें 👉  अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति फर्जीवाड़े पर SIT की जांच शुरू..पहली बैठक में बनी कार्रवाई योजना..घोटाले की परिधि में आये 5 जिलों के अधिकारियों से 3 दिन में रिपोर्ट तलब..

मंगलवार 14 जनवरी 2025 को एसएसपी देहरादून द्वारा कोतवाली नगर में कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर पलटन बाजार व उसके आसपास भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रो में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का जायजा लिया गया. निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नियमित मोनिटरिंग हेतु कंट्रोल रूम में उपयुक्त कर्मचारी को नियुक्त करने के निर्देश दिए गये. साथ ही मॉनिटरिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालो को लाउड हेलरो के माध्यम से चेतावनी देने तथा उन्हें चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड STF को मिली बड़ी सफलता: पार्षद प्रकाश धामी के सनसनीखेज हत्याकांड का ईनामी अंतरराज्यीय शूटर-रिंकू उर्फ पंडित गिरफ्तार.. अभियुक्त पर म0प्र0,उ0प्र0 और उत्तराखण्ड में हत्या,लूट,डकैती,रंगदारी और गैंगस्टर के दर्जनभर मुकदमें....

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें