दुःखत: अल्मोड़ा के चचरोटी में खाई में गिरी कार..09 साल की बालिका सहित माँ-पिता की मौके पर मौत…SDRF ने रेस्क्यू कर 11 साल के अर्णव को बचाया..

हादसें का शिकार हुए एक ही परिवार के लोग,सिर्फ अर्णव बचा..

देहरादून: जनपद अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र के अंतर्गत चचरोटी नामक स्थान पर एक सेंट्रो कार लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी हैं. इस दुःखत हादसें में कार में सवार एक ही परिवार के 09 साल की बालिका सहित माँ-पिता की मौके पर मौत हो गई..जबकि इस दुर्घटना में मृतक परिवार (दम्पति) का शेष बचा 11 साल का बेटा अर्णव घायल है,जिसे SDRF टीम द्वारा घटनास्थल से रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है..

यह भी पढ़ें 👉  बद्रीनाथ धाम कपाट खुलने से ठीक पहले सुरक्षा व्यवस्था तैयारियों का निरक्षण,यात्रा सुरक्षित बनाने के साथ ही श्रद्धालुओं से सौम्य एवं मृदु व्यवहार करना प्राथमिकता:IG गढ़वाल..

रेस्क्यू कर SDRF ने घायल बालक को अस्पताल भर्ती कराया..

SDRF रेस्क्यू टीम से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त हुई सेंट्रो वाहन(UK 08 U 6028) में एक ही परिवार के 04  सदस्य सवार थे. जो रुड़की से देघाट की ओर जा रहे थे. घटना में तीन लोग जिमसें (01 पुरुष 01 महिला (पति-पत्नी) और 01 बालिका) की मौके पर मौत हो गई. इस हादसें में परिवार का एक शेष बालक घायल हैं. जिसको रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं..वही SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू अभियान चलाते हुए घायल बच्चे को अस्पताल भिजवाया और तीनों शवों को खाई से निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया हैं.. 

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों से पूर्व मिलावटखोरों के खिलाफ दून पुलिस का एक्शन शुरू..यूपी/उत्तराखण्ड में नकली खाद्य पदार्थ सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश..250 किलो नकली पनीर और दही के साथ गिरोह के 02 शातिर सदस्य गिरफ्तार..सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं :SSP दून..

 घायल:- अर्णव पुत्र मुनेंद्र सिंह, उम्र 11 वर्ष 

 मृतकों के नाम  :

1. मुनेंद्र सिंह पुत्र ईश्वर सिंह, निवासी :- सिविल लाइन रुड़की दिल्ली रोड मोहनपुरा हरिद्वार..

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा:पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शातिर गैंगस्टर दून पुलिस की गिरफ्त में…काम ढूंढने के बहाने देहरादून में रैकी कर आपरधिक घटनाओं को अंजाम…पटेलनगर मोटर वर्कशॉप चोरी का खुलासा..

2. शशि सैनी पत्नी मुनेंद्र सिंह, पता- उपरोक्त. 

3. अदिति पुत्री मुनेंद्र सिंह, उम्र 9 वर्ष, पता- उपरोक्त.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें