दुस्साहस:उत्तराखंड के क्षेत्रीय दल पर अवैध वसूली का आरोप.. पीड़ित व्यापार मंडल एवं सामाजिक संगठनों ने SSP देहरादून से मुलाकात कर की कार्रवाई मांग.. SSP दून ने सुरक्षा एवं उचित कार्रवाई का दिया सभी को भरोसा..

राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न किये जाने की एसएसपी देहरादून के सम्मुख रखी बात..

एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित व्यापारियों को सुरक्षा के प्रति किया आश्वस्त..

सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से सामाजिक सौहार्द को बिगड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की दी चेतावनी..

देहरादून: उत्तराखंड के क्षेत्रीय राजनीतिक दल पर व्यापार मंडल कारोबारियों को धारा धमकाकर अवैध वसूली करने का आरोप सामने आया है.. इतना ही नहीं सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों के जरिये सामाजिक सुधार बिगड़ने के प्रयास का भी आरोप लगा है.. इन सभी मामलों को लेकर बुद्धवार 26 मार्च 2025 को व्यापार मंडल एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी द्वारा एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने मुलाकात कर आरोपित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी दून ने सभी लोगों को उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए उचित कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया.

यह भी पढ़ें 👉  PM मोदी का मिशन ऑक्सीजन। देश भर को मिले 35 नए ऑक्सीजन प्लांट,ऋषिकेश एम्स में हुआ लोकार्पण कार्यक्रम।उत्तराखंड मेरे कर्म ओर मर्मभूमि..पीएम मोदी।

पुलिस के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों सें आये व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों पदाधिकारियों द्वारा एसएसपी देहरादून के समक्ष अपनी समस्याओं को रखते हुए बताया कि देहरादून के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल से जुडे व्यक्तियों द्वारा व्यापारियों का उत्पीडन करते हुए उनके प्रतिष्ठानों में जाकर उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है.इतना ही नहीं व्यापार करने की एवज में लगातार कारोबारियों से पैसों की मांग भी की जा रही है..

व्यापार प्रतिनिधि मण्डल द्वारा बताया गया कि राजपुर क्षेत्र में यू0के0डी0 कार्यकर्ताओं द्वारा एक कैफे लॉज में लॉज संचालक एवं वहां कार्यरत कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करते हुए उन पर दबाव बनाकर उनसे अवैध वसूली करने की हरकत की.साथ ही सोशल मीडिया एकाउण्ट फेसबुक पर संतोष भण्डारी द्वारा वैश्य समाज के लोगों के विरूद्ध आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए आम जन को उनके विरूद्ध भडकाने का प्रयास करने की घटना से एसएसपी देहरादून को अवगत कराया गया,  जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित प्रतिनिधि मण्डल को अवगत कराया कि उक्त घटनाओं के संबंध में थाना राजपुर और रायपुर में अभियोग पंजीकृत किये गए है.वही घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, इसके अतिरिक्त रायपुर क्षेत्र में भी इसी प्रकार की घटना की एक अन्य शिकायत रायपुर पुलिस को प्राप्त हुई है, जिस पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है. 

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार रोड स्थित रोड़वेज का पूर्व वर्कशॉप देहरादून स्मार्ट सिटी को हस्तांतरित..भूमि में बनेगा स्मार्ट भव्य प्रशासनिक भवन !..

इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि व्यापारियों के हितों से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा.साथ ही सामाजिक सौहार्द को बिगाडने का प्रयास करने वालो के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  रिलायंस ज्वैलरी डकैती के मास्टरमाइंड शशांक को ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया गया..रिकवरी की कार्यवाही तेज़..बिहार जेल में धड़ल्ले से मोबाइल इस्तेमाल कर  वर्चुअल सिम से करते हैं अपराधी प्लानिंग.. डकैती और लूट के रुपयों से गैंग लीडर सुबोध की 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी !.. देशभर से लूटपाट का सोना-पुल्लु उर्फ सरदार नेपाल में करता सौदेबाज़ी.. ..

एसएसपी देहरादून की अपील..

 एसएसपी देहरादून द्वारा आम जन से अपील की गई की यदि किसी भी व्यक्ति को किसी प्रतिष्ठान द्वारा सैलरी या अन्य भुकतान न किये जाने को लेकर कोई शिकायत हो तो वह इसकी शिकायत पुलिस तथा श्रम विभाग को दे सकते है..एसएसपी से भेंट के दौरान विपिन नागल्यिा ( दून उद्योग व्यापार मण्डल ), ध्रुव गुलाटी ( दून उद्योग युवा व्यापार मण्डल ),  विवेक ( उत्तरांचल सर्व समाज सभा ),  गुरजिन्दर आनन्द ( उत्तरांचल पंजाबी महासभा ),  आदेश मंसले (  राष्ट्रीय स्वाभिमान मोर्चा ), विवेक अग्रवाल ( दिलाराम बाजार व्यापार मण्डल ) व  अन्य संगठनों से जुडे पदाधिकारी मौजूद रहे.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें