स्वतंत्रता दिवस:SSP देहरादून ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण..स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को याद कर किया नमन..

पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश सेवा तथा अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए उपस्थित पुलिस कर्मियों को किया प्रेरित..पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क प्राप्त करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति डिस्क प्रदान कर किया सम्मानित…

जनपद के सभी थानों/ चौकियों/ कार्यालयों में भी किया गया ध्वजारोहण,अमर शहीदों को किया याद

देहरादून :80वें स्वतंत्रता दिवस” के पावन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में शहीदों को नमन करते हुए ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित सभी अधिनस्थों को कर्तव्यनिष्ठा एवं देश सेवा की शपथ दिलाई गई..ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को याद कर उनसे प्रेरणा लेने तथा पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश सेवा व अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए उपस्थित पुलिस कर्मियों को प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के नवनियुक्त DGP ने पहली बैठक में पुलिस अधिकारियों को राज्यहित में कार्य करने के अवसर पर दिया जोर.. हम सबको मिलकर उत्तराखण्ड पुलिस को नई उचाईयों पर ले जाना है: DGP अभिनव कुमार..

ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशिष्ट कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क “सिल्वर” से सम्मानित अधिकारी/ कर्मचारियों को प्रशस्ति डिस्क प्रदान कर सम्मानित किया गया साथ ही सराहनीय कार्यो के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक तथा पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड प्रशस्ति डिस्क प्राप्त करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के नाम को पढ़कर उपस्थित अधिकारियों/ कर्मचारियों को अवगत कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Good News: उत्तराखंड की 4000 महिला अभ्यर्थियों को टाटा में नौकरी का अवसर…तमिलनाडु के होसुर एवं कर्नाटक के कोलार स्थित टाटा प्लांट्स में मिलेगी नियुक्ति…मुख्यमंत्री का लगातार रोज़गार सृजन पर है ज़ोर..प्रयासों का दिखा असर..

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद देहरादून के सभी थाना/चौंकियो/कार्यालयों में उपस्थित अधिकारियों द्वारा झंडारोहण कर पुलिस कर्मियों को देश सेवा की शपथ दिलाई गई।दून पुलिस परिवार की ओर से सभी प्रदेश एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं..

यह भी पढ़ें 👉  वाहनों में नाम पट्टी और स्टीकर लगाने वाले चालकों के खिलाफ रायपुर पुलिस का डंडा..

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क “सिल्वर” (विशिष्ट कार्य हेतु) से सम्मानित अधिकारी/कर्मचारी

1- जितेंद्र चौधरी, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात, देहरादून
2- प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर, देहरादून
3- जया बलूनी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रथम, देहरादून
4- स्वप्निल मुयाल, क्षेत्राधिकारी नगर, देहरादून
5- नीलम बमराडा, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस, देहरादून

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें