दिल्ली की तर्ज पर क्या दून वासी भी वीकेंड्स पर Odd / even व्यवस्था के लिये हैं तैयार ? देहरादून पुलिस ने आमजन से मांगा सुझाव…फेसबुक लाइव के माध्यम से आम जनमानस से रूबरू हुए दून पुलिस कप्तान..

Odd/ Even व्यवस्था के लिए दूनवासियों से मांगे गए सुझाव

   सभी आवश्यक सेवाओं के वाहनो, व्यवसायिक वाहनों, इमरजेंसी सर्विसेज से जुड़े वाहन, अभिभावको के वाहनों, दो पहिया वाहनो,सरकारी वाहन तथा बाहरी जनपदों/राज्यों से आने वाले पर्यटक वाहनो को दी जायेगी छूट..

Odd/ Even व्यवस्था को लागू करने के लिए आम जन, व्यापारी वर्ग, अभिभावकों व अन्य स्टेक होल्डर्स से  लिये जायेंगे सुझाव..

आम जन से प्राप्त सुझावो की समीक्षा एवं परीक्षण के उपरान्त ही पब्लिक ओपिनियन पर उक्त व्यवस्था को लागू करने पर लिया जायेगा कोई निर्णय..

यह व्यवस्था सिर्फ शनिवार और रविवार के लिए ही प्रस्तावित है और कोर एरिया जहा यातायात और ट्रैफिक का ज्यादा दबाव होता वही पर लागू होगी अगर दूनवासियो की सहमति/public opinion बनती है तभी इसपर कोई निर्णय भविष्य में लिया जायेगा..

यह भी पढ़ें 👉  नकली दवा फैक्ट्री प्रकरण में दून पुलिस की दिल्ली में छापेमारी.20 लाख कीमत की लगभग डेढ लाख नकली टैबलेट्स व कैप्सूल्स जब्त..करोडों में नकली दवाइयों को खरीदने व सप्लाई करने से सम्बन्धित कम्पनियों के दस्तावेज बरामद....रैकेट में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जायेगा: SSP- देहरादून..

  देहरादून शहर में सिरदर्द बन चुकी ट्रेफ़िक व्यवस्था कुछ हद तक सुचारू करने की दिशा में दिल्ली की तर्ज पर वीकेंड्स पर Odd / even व्यवस्था करने पर विचार हो रहा हैं. इसके व्यवस्था को लेकर आमजन की क्या राय हैं,इस विषय को लेकर रविवार देहरादून एसएसपी अजय सिंह सम्बंधित पुलिस अधिकारियों सहित फेसबुक लाइव पर रहे.. फेसबुक लाइव के माध्यम से आम जन के साथ संवाद कायम किया गया.इस दौरान एसएसपी द्वारा सभी दून वासियों से वीकेन्ड्स के दौरान Odd/ Even व्यवस्था को लागू करने के सम्बन्ध में सुझाव मांगे गये..वही सभी को अवगत कराया गया कि उक्त व्यवस्था को लागू करने के लिए आम जन, व्यापारी वर्ग,अभिभावकों व अन्य स्टेक होल्डर्स से सुझाव लिये जायेंगे. तदोपरान्त उक्त सभी सुझावो की समीक्षा एवं परीक्षण करने के उपरान्त आम जन की सहमति पर इस व्यवस्था को लागू करने पर निर्णय लिया जायेगा.. Odd/ Even व्यवस्था के तहत सभी आवश्यक सेवाओं, व्यवसायिक वाहनों के साथ ही अभिभावको के वाहनों व दुपहिया वाहनों एवं बाहरी जनपदों/राज्यों से आने वाले पर्यटक वाहनो को छूट दी जायेगी..

यह भी पढ़ें 👉  सरकार बनाने की चाबी है ये विधानसभा सीट. इस सीट पर हार जीत से बनती है सरकार. *जानिए क्या है इस विधानसभा का सियासी मिथक*

 ट्रेफ़िक को लेकर ऑनलाइन जनसवांद के दौरान आमजन द्वारा  एसएसपी देहरादून को अपने कक्षेत्रों में यातायात से सम्बन्धित समस्याओं के सम्बन्ध में अवगत कराया गया,जिसके सम्बन्ध में एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियो से वार्ता कर उनकी समस्याओं के यथासम्भव समाधान के प्रयास करने के लिए निर्देश भी दिए..  साथ ही आम जन को वर्तमान में यातायात सुधार की दिशा में पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया गया..

यह भी पढ़ें 👉  दुःखत: हार्ट-अटैक से पुलिस जवान की आकस्मिक मौत..SSP दून ने दुःख व्यक्त कर परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें