आक्रोश:धर्मांतरण के खिलाफ रामनगर की सड़कों में जबरदस्त उबाल..आक्रोशित महिलाएं भी आंदोलन का हिस्सा बनी.धर्मांतरण पर सख्ती से रोक लगाए धामी सरकार

कॉर्बेट सिटी रामनगर: धर्मांतरण और लव जिहाद के विरोध में तमाम आक्रोशित हिंदूवादी संगठन एक हफ्ते में दूसरी बार रामनगर की सड़कों पर उतर आए हैं. गौर करने वाली बात ये रही कि आज बड़ी संख्या में महिलाएं भी इस आंदोलन की हिस्सेदार बनी. बताया जा रहा हैं कि, पिछले दिनों नाबालिग हिंदू लड़की के साथ हुई लव जिहाद व धर्मांतरण की घटना के बाद रामनगर के लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है.  

आक्रोशित हिंदूवादी संगठनों नेताओं ने लव जिहाद व धर्मांतरण के प्रति जागरूकता के मकसद से रामनगर शहर के मुख्य मार्गों से विशाल जन जागरण रैली निकली गई.आरोप हैं कि,कुछ दिन पूर्व रामनगर में खुलेआम सड़कों पर एक विशेष समुदाय की छात्रा द्वारा अपनी सहपाठी हिंदू समाज की छात्रा को बुर्का पहनकर गलत मंशा से विशेष समुदाय के युवक से मिलवाने ले गई थी. उसके बाद से ही रामनगर में  हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश था.यही कारण रहा कि,बड़ी संख्या में शामिल हिंदू महिलाओं ने सड़कों पर लव जिहाद के विरोध में नारे लगा कर अपना आक्रोश प्रकट किया.इसके साथ ही धामी सरकार से धर्मांतरण पर सख्ती से रोक लगाने की मांग भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की..

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग्: फिर से पुलिस परिजन सड़को पर, 4600 ग्रेड पे पर नही हुआ शासनादेश जारी, आचार संहिता लगने का सताने लगाने लगा डर. नाराजगी बरकरार,आत्मदाह की चेतावनी इस बार...

सभी हिंदूवादी संगठनों ने एसडीएम प्रमोद कुमार के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से अनुरोध किया है कि इस घटनाक्रम से जुड़े सभी संदिग्ध लोगों के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई की जाए. इसके अतिरिक्त शहर में सक्रिय धर्म परिवर्तन करने वालों पर कालनेमी,वशीकरण व तांत्रिकों  के खिलाफ विशेष मुहिम चलाने का भी अनुरोध किया.

यह भी पढ़ें 👉  क्राइम: पत्नी व सास की हत्या कर आरोपी फरार, दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में दहशत ..

इस जन जागरण रैली में विश्व हिंदू परिषद,भारतीय बजरंग दल, अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल, करणी सेना, मातृशक्ति व अभिभावक संघ के लोगों ने अपना सहयोग दिया ।

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और प्रहार..लाखों की स्मैक के साथ 02 ड्रग्स पेडलरों को सेलाकुई पुलिस ने दबोचा…

रैली का संचालन भावना भट्ट, रुचि गिरी , कविता बिष्ट ,राजू रावत, राजीव शर्मा, पंकज धश्माना, वीरेंद्र अधिकारी, अंजलि रावत, कल्पना वर्मा, भूपेंद्र खाती, मदन जोशी, बलदेव रावत , मनमोहन बिष्ट , सुमन , मीना मौलेखी , दीप्ति रावत, घनश्यामशर्मा , नीतिश शर्मा , किशन ठाकुर, मनोज पांडे, इंद्र रावत, पूरन नैनवाल, शुभम उत्तम समय तमाम लोग मौजूद थे.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें